भोपाल। जैसे कांग्रेस ने रसोई गैस से सब्सिडी घटाई, वैसे ही भाजपा ने जनहित में आंदोलन भी घटना दिए। वो भी 'राहत किश्तों में' सीरियल चला रहे हैं, ये भी 'विरोध किश्तों में' संचालित कर रहे हैं। इन्हें गुस्सा नहीं आ रहा, लेकिन वोटर गुस्सा न हो जाए, इसलिए गाहे बगाहे वोटर के दिल की बात करते रहते हैं। अब भाजपा का झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदर्शन करेगा। यहां वही झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जो सांइनगर टंकी हादसे के वक्त छुट्टी पर था।
शायद प्रभात झा ने इमरजेंसी डयूटी लगाकर सबको वापस बुला लिया है। यहां दर्द से कराहती जनता, मजबूरी को मुकद्दर मानने वाली है, वहां प्रदर्शन की तैयारियां चल रहीं हैं। एक प्रेसनोट में भारतीय जनता पार्टी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक चेतनसिंह ने बताया कि 4 दिसंबर को प्रदेश के सभी 55 संगठनात्मक जिलों में प्रकोष्ठ द्वारा धरना प्रदर्शन किया जायेगा और रसौई गैस सिलेंडर की सीमा समाप्त करने और मूल्य घटाने की मांग की जायेगी।
भोपाल में आयोजित धरना प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश महामंत्री नंदकुमार सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष आलोक शर्मा, बीडीए अध्यक्ष सुरेन्द्रनाथ सिंह और प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक चेतन सिंह करेंगे। इंदौर में धरना प्रदर्शन का नेतृत्व नारायण सिंह कुशवाह, महापौर कृष्णमुरारी मोघे और जिला अध्यक्ष शंकर लालवानी करेंगे।
भोपाल इन्दौर के अलावा कहां क्या होगा, शायद चेतन सिंह जी को ही नहीं पता। पार्टटाइमर्स को वैसे भी पूरी जानकारी कहां होती है।