भाजपा ने किये झूठे वायदे अब सत्ता से बाहर करें: दिग्विजय

कटनी। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह समय आ गया है जब कि मध्यप्रदेश के लोग भाजपा को सत्ता से बाहर कर दें। दिग्विजय सिंह ने रविवार को कहा कि भाजपा ने सरकार बनाने के लिए ऐसे बहुत सारे झूठे वायदे किये थे जो कभी पूरे नहीं किये गये।

कांग्रेस द्वारा यहां आयोजित विशाल किसान महाआंदोलन को संबोधित करते हुए, कांग्रेस महासचिव ने कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि वह सत्ता में आने के 100 दिन बाद 24 घंटे बिजली देगी लेकिन अभी तक प्रदेश के एक जिले में भी ऐसा नहीं हुआ।
   
इस महाआंदोलन का आयोजन कांग्रेस ने उस महिला किसान की मौत के विरोध में किया था जो कि एक निजी बिजली संयंत्र के लिए अपनी जमीन के अधिग्रहण का विरोध कर रही थी।
   
सिंह ने दावा किया कि भाजपा ने यह भी कहा था कि वह सड़कों की हालत सुधार देगी और किसानों के 50,000 रुपये तक के कर्ज मांफ कर देगी पर उस ने अभी तक ऐसा नही किया है और इस कारण से उसे सत्ता में रहने का हक नहीं है। सिंह ने उन बहुत सारे कदमों का भी जिक्र किया जो कि केन्द्र सरकार ने लोगों की भलाई के लिए किये हैं।
   
प्रदेश विधान सभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह ने कहा कि बड़े-बड़े वादों के बावजूद प्रदेश में अभी तक दिन में केवल आठ घंटे ही बिजली मिल पा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!