अटलजी के जन्मदिवस पर रखी जाएगी हजहाउस की नींव

shailendra gupta
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के सर्वाधिक जनाधार वाले नेता अटलजी के जन्मदिवस पर मध्यप्रदेश सरकार भोपाल में हजहाउस की आधारशिला रखेगी। यह आयोजन समारोहपूर्वक किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष, सांसद प्रभात झा ने कहा कि 25 दिसंबर अटलजी के जन्मदिन पर भोपाल के सिंगारचोली में हज-हाऊस की आधारशिला समारोहपूर्वक रखी जायेगी। जिसमें प्रदेश भर के मुस्लिम भाई शिरकत करेंगे। असर की नमाज के साथ जलसा आरंभ होगा और हज-हाऊस की दुआ के साथ जलसा संपन्न होगा।

उन्होनें बताया कि हज-हाऊस के निर्माण के लिए महबूब आर्किटेक्ट का बेहतरीन डिजाईन मंजूर किया गया है। इसके निर्माण पर 6 करोड़ रू. लागत आयेगी और दो एकड़ भूमि में इसका विस्तार होगा। आपने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार के गठन के साथ देश में हज-हाऊस के निर्माण के कार्य का न केवल विस्तार हुआ अपितु हज के लिए जो केन्द्रीयकृत व्यवस्थाएं थी उसका राज्यों में विस्तार कर विकेन्द्रीकरण किया, राज्यों की राजधानी से हज के लिए उड़ाने आरंभ की गयी, साथ ही प्रदेश में पासपोर्ट बनाने की सुविधा भी सुलभ की गयी।

अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए आपने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा अल्पसंख्यकों को बराबरी दर्जा दिया और समकक्ष नागरिक माना है। जबकि आजादी के बाद से कांगे्रस और अन्य गैर भाजपा दलों ने अलगाववाद की भावना पैदा की और उन्हें खौंफ में रखने की साजिशें की। यही कारण है कि 6 दशकों के बाद आज भी अल्पसंख्यक पिछड़ेपन से मुक्ति के लिए जूझ रहे है।

भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सभी वर्गो और समुदायों को समान न्याय और रोजगार के अवसर सुनिश्चित करने की व्यवस्था की है। बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिदायतुल्लाह शेख, मध्यप्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष सनव्वर पटेल, मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष राशिद खान, अनवर मोहम्मद खान, सलीम कुरैशी सहित बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष व समुदाय के मुअज्जिद नेता मौजूद थे।

प्रभात झा ने कहा कि मध्यप्रदेश में अल्पसंख्यकों का रूझान भारतीय जनता पार्टी की ओर निरंतर बढ़ा है भाजपा में उन्होनें विश्वास व्यक्त किया है प्रदेश में संपन्न नगरीय निकायों के चुनाव में उन्होनें जीत हासिल करके साबित कर दिया है कि भाजपा में सभी वर्गो का पुख्ता भरोसा है। प्रदेश में शहरी और पंचायती निकायों में भी भाजपा प्रत्याशी के रूप में सवा सौं प्रत्याशी विजयी होकर स्थानीय शासन में भागीदारी कर रहे है।

मध्यप्रदेश सरकार ने सभी वर्गो और समुदायों के कल्याण के लिए योजनाएं बनाई है जिससे उनके जीवन में सुखद बदलाव आया है। प्रदेश में मुसलमान भाई विकास की मुख्यधारा से जुड़कर सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक प्रगति का रास्ता अख्तियार कर रहे है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में मिशन-2013 को मिलजुलकर सफल बनाया जायेगा।

आपने नगरीय निकाय के चुनाव और प्रदेश में हुए विधानसभा उपचुनाव में पार्टी को मिली उल्लेखनीय सफलता के लिए अल्पसंख्यक समुदाय का आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी की जीत में अल्पसंख्यकों की निर्णायक भूमिका रही है। उन्होनें बताया कि अल्पसंख्यक मोर्चा के नेतृत्व में प्रदेश में अपना नारा-भाईचारा यात्रा धरमपुरी से आंरभ होगी। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान भी भाग लेंगे।

पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का विचार-दर्शन समग्र है। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार ने सभी वर्गो के कल्याण के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं भी बनाई, जिससे मुस्लिम वर्ग में भारतीय जनता पार्टी का न सिर्फ जनाधार बढ़ा है बल्कि विश्वास भी जागा है।

उन्होनें कहा कि पिछले उपचुनावों, नगरीय निकाय चुनावों में भी मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी ने अद्वितीय जीत हासिल की है। मेनन ने कहा कि हम काम के आधार पर और मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किये गये विकास के बल पर मुस्लिम वर्ग को पार्टी की विचारधारा से जोड़कर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाये।

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री अजय विश्नोई ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने इंदौर और भोपाल में हज-हाऊस के निर्माण की रूपरेखा तैयार कर ली है। हज-हाऊस के बनने से हज पर जाने वाले मुस्लिम भाईयों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!