किसानों के लिए खाली करो मंडी अध्यक्षों की सीट: प्रभात झा

भोपाल। किसान मोर्चा के आयोजन में यह कहते हुए कि कि 'प्रदेश की कृषि उपज मंडियों का नेतृत्व कर्मठ, कार्यशील और किसान हितैषी, किसानों को सौंपा जाये' प्रभात झा ने स्पष्ट कर दिया कि मण्डी अध्यक्ष की सीट पर व्यापारियों और इम्पोर्ट किए गए नेताओं का कोई दावा स्वीकार्य नहीं है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद प्रभात झा ने कहा कि मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित होने से आवश्यक है कि प्रदेश की कृषि उपज मंडियों का नेतृत्व कर्मठ, कार्यशील और किसान हितैषी, किसानों को सौंपा जाये।

मध्यप्रदेश में कृषि उपज मंडियों का नेतृत्व किसानों के हाथ में पहुंचने से किसानों के हित में राज्य और केन्द्र की योजनाओं का बेहतर उपयोग संभव होगा। उक्त विचार प्रभात झा यहां भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में व्यक्त कर रहे थे।

उन्होनें आव्हान किया कि प्रदेश में ग्रामीण भंडारण योजना का निरंतर विस्तार कर किसानों के लिए लाभ सुनिश्चित करने में मोर्चा कार्यकर्ता आगे आये। बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर ने की।

पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन, मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम यादव, प्रदेश संवाद प्रमुख डा. हितेष वाजपेयी, कृषि मंत्री डा. रामकृष्ण कुसमरिया, एसएस उप्पल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अलकेश आर्य, संदीप पटैल ने भी बैठक में विचार व्यक्त किये।

अरविन्द मेनन ने कहा कि मध्यप्रदेश में करीब 251 कृषि उपज मंडियों में अधोसरंचना विकास की दिशा में राज्य सरकार ने अच्छी पहल की है। इसी का परिणाम है कि किसानों को 5 रू. में भोजन सुलभ हो रहा है। राज्य सरकार ने कृषि उपज मंडियों में अधोसरंचना विकास के लिए 300 करोड़ रू. स्वीकृत किये थे। जिससे मंडियों में बेहतर सड़के, फड़, तोल के लिए इलेक्ट्रिोनिक कांटों की व्यवस्था की गयी है।

किसानों को दुर्घटना की दशा में 1 लाख रू. की क्षतिपूर्ति राहत देने का प्रावधान किया गया है। राज्य में किसान हितैषी सरकार की सुविधाओं का भरपूर लाभ उठाये। मध्यप्रदेश का किसान विकास की धुरी है।

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि किसान मोर्चा कृषि उपज मंडियों के क्षेत्र में भंडार गृह, कोल्ड स्टोरेज आदि की व्यवस्था के लिए पहल करेगा। बैठक में किसानों के हाथ में कृषि उपज मंडियों का नेतृत्व सौंपे जाने के लिए जन-जागरण करने का निश्चिय किया गया। बैठक में अच्छे किसानों को कृषि उपज मंडियों में निर्वाचित किये जाने पर चर्चा की गयी।

बैठक में बी.डी.पटेल, सुबेदार सिंह, ज्ञानेश्वर पाटिल, राममोहन सिंह, गिरधारीलाल पाटीदार, हिम्मत सिंह डांगी सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए मोर्चा के जिला अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित थे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!