भोपाल। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के जोनल महामंत्री अशोक शर्मा फिर से चुने जाने के बाद यहां पहुंचे। वे लगातार तीसरी बार जोन के महामंत्री बने हैं। इसके पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश पांडेय व मंडल सचिव बीडी मिश्रा भी यहां पहुंचे।
कामायनी एक्सप्रेस से श्री शर्मा के भोपाल स्टेशन पहुंचने पर नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष राजेश पांडेय, मंडल सचिव बीडी मिश्रा ने उनकी अगवानी की। ढोल-नगाड़े के साथ मजदूर संघ के कई सदस्य व कार्यकर्ता भी वहां पहुंचे।
इस अवसर पर सहायक महामंत्री एमएस फारुकी, दिनेश त्रिपाठी, कमलेश परिहार, आलोक त्रिपाठी, आलोक मालवीय, मनोज अग्रवाल आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।