दीपावली के दूसरे दिन की छुट्टी नहीं होगी, कर्मचारियों में आक्रोश

Updesh Awasthee
भोपाल। भारत में जब से लोकतंत्र और लोकल अवकाश की व्यवस्था हुई है तब से लगातार दीपावली के दूसरे दिन /पड़वा के दिन/ स्थानीय अवकाश रखा जाता है परंतु कलेक्टर निशांत वरवड़े ने यह परंपरा तोड़ दी। उन्होंने दीपावली के दूसरे दिन नहीं बल्कि एक दिन पहले /छोटी दीपावली/ लोकल हॉलीडे घोषित कर दिया। अब अधिकारी/कर्मचारी आक्रोशित हैं। 

बताया जा रहा है कि भोपाल कलेक्टर निशांत वरवड़े ने यह प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। सामान्य प्रशासन विभाग की अवर सचिव श्याम बाई धुर्वे के हस्ताक्षर से यह आदेश जारी भी कर दिया गया। इस आदेश में दीपावली के दूसरे दिन घोषित होने वाला स्थानीय अवकाश, दीपावली के एक दिन पहले घोषित कर दिया गया। 

वरवड़े से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने इसकी जानकारी होने से इनकार कर दिया। साथ ही कहा कि प्रस्ताव क्या गया, उन्हें ध्यान नहीं है। यदि ऐसा हो गया है तो इसका परीक्षण करा लिया जाएगा। मुक्तेश वार्ष्णेय, प्रमुख सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग कहते हैं कि '29 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश' का प्रस्ताव जिले से हमारे पास आया था, उसे सहमति दे दी। इसमें सामान्य प्रशासन विभाग क्या करेगा?’
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!