'मंदिर वहीं बनाएंगे, तारीख नहीं बताएंगे' ऐसी है भाजपा: सिंधिया

shailendra gupta
राजकोट। केंद्रीय उर्जा राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जाम खंभालिया और वांकानेर में चुनावी की चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा पर जबरदस्त प्रहार किया। उन्होंने कहा कि 'मंदिर वहीं बनाएंगे, तारीख नहीं बताएंगे:भाजपा का यह असली चेहरा है।' दूसरे राज्यों की तुलना में गुजरात विकास में बहुत पीछे है।

सिंधिया ने कहा कि राजस्थान में बिजली पर डयूटी मात्र 4 प्रतिशत है, जबकि गुजरात में कमरतोड़ 20 प्रतिशत डयूटी वसूली जाती है। किसानों को विद्युत कनेक्शन देने के बजाय राज्य सरकार बाहर ही बाहर बिजली का व्यापार कर रही है। भाजपा सरकार लगातार विद्युत दर बढ़ा रही है। राज्य में महिलाओं की मृत्यु दर 15 प्रतिशत है। 50 प्रतिशत बच्चे कुपोषण का शिकार हैं। 19 लाख महिलाएं बेघर है। इसमें विकास कहा है?

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आती है तो 72 हजार करोड़ रुपए की विकास योजनाएं अमल में लाई जाएंगी। इनमें 18 हजार गांवों को और 20 लाख किसानों को 16 घंटे बिजली दी जाएगी, जबकि 12 वीं कक्षा के छात्रों को लेपटॉप दिया जाएगा। गुजरात को केंद्र सरकार ने विकास के लिए 140 लाख करोड़ रुपए खुले हाथों दिए हैं। इसके बावजूद उल्लेखनीय विकास नहीं हुआ। दूसरे राज्यों की तुलना में गुजरात विकास के मामले में बहुत पीछे है।

उन्होंने कहा कि जनता को अभी नेता की जरूरत नहीं है पर सच्चे जनसेवक की जरूरत है। राजनीति को जनसेवा के उद्देश्य से उपयोग में लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरे पास कमल नहीं, मेरे पास बेट नहीं, मेरे पास हाथ है। हमें एक दूसरे का हाथ मिलाकर विकास करना चाहिए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!