शहडोल के सर्राफा व्यापारी की बेटी के साथ भोपाल में मारपीट, दोस्त ने खाना खिलाने के बाद पीटा

Updesh Awasthee
भोपाल, 1 नवंबर 2026:
शहडोल जिले के एक बड़े सर्राफा व्यापारी की 22 वर्षीय बेटी के साथ भोपाल में मारपीट का मामला सामने आया है। युवती का कहना है कि उसके दोस्त ने उसको कार में घुमाया, फिर राजहंस होटल में खाना खिलाया, इसके बाद अपनी कार के अंदर मारपीट की और घायल स्थिति में वहीं पर छोड़कर चला गया।

विकास से 3 साल पुरानी दोस्ती है
पुलिस के मुताबिक, 22 वर्षीय युवती मूल रूप से शहडोल की रहने वाली है। उसने बीटेक किया है और भोपाल की एक निजी कंपनी में आर्किटेक्ट के तौर पर काम कर चुकी है। करीब छह महीने पहले नौकरी छोड़कर वह अपने गृह जिले शेड्यूल चली गई थी। एक सप्ताह पहले ही भोपाल लौटी थी। उसकी पहचान अयोध्या नगर के भवानी धाम निवासी विकास यादव से करीब तीन साल पुरानी है।

लैपटॉप को लेकर लड़ाई हुई
युवती ने पुलिस को बताया कि विकास कुछ समय पहले उससे लैपटॉप मांगकर ले गया था। जब उसने लैपटॉप वापस मांगा तो वह टालमटोल करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद विकास उसे कार से 12 नंबर मल्टी ले गया। वहां बातचीत के बाद उसने युवती को होटल राजहंस में खाना खाने चलने के लिए कहा। रात करीब 12 बजे होटल के बाहर लैपटॉप को लेकर दोनों के बीच फिर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान विकास ने कार के अंदर युवती के साथ मारपीट की और उसे वहीं छोड़कर चला गया।

युवती ने बाइक टैक्सी बुक की और घर पहुंची। इसके बाद पिता को वीडियो कॉल कर घटना की जानकारी दी।युवती के पिता शहडोल में सोने-चांदी के व्यापारी हैं। बेटी का वीडियो कॉल आने के बाद वे तत्काल भोपाल पहुंचे। पहले बेटी का इलाज कराया और फिर उसे लेकर हबीबगंज थाने पहुंचे। पुलिस ने युवती की शिकायत पर विकास यादव के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!