भोपाल, 1 नवंबर 2026: मध्य प्रदेश की महान सरकार ने आज 165 किसानों को शानदार इनाम से सम्मानित किया। प्रत्येक जिले से तीन भाग्यशाली किस चुने गए। पहले किसान को ट्रैक्टर, दूसरे को बुलेट मोटरसाइकिल और तीसरे को स्कूटर दिया गया। हम यहां पर पूरी लिस्ट दे रहे हैं ताकि सबको पता चल सके कि उनके जिले के तीन मेरिट होल्डर किसान कौन है।
किस्मत नहीं मेरिट के आधार पर चुनाव हुआ
किसान कल्याण और कृषि विकास को बढ़ावा देने तथा शासकीय योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए वीर भारत न्यास के सहयोग से 29 जनवरी से 15 मार्च 2026 तक एक राज्य स्तरीय ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से लगभग 40 हजार किसानों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया, जिसमें से मेरिट सूची के आधार पर लॉटरी प्रक्रिया द्वारा 55 जिलों के 165 विजेताओं का चयन किया गया।
पुरस्कारों की मुख्य रूपरेखा:
- प्रथम पुरस्कार: ट्रैक्टर (मूल्य ₹7.26 लाख तक)
- द्वितीय पुरस्कार: बुलेट मोटरसाइकिल (मूल्य ₹1.68 लाख से ₹2.64 लाख तक)
- तृतीय पुरस्कार: ई-स्कूटर (मूल्य ₹1.20 लाख)
स्थापना दिवस के गरिमापूर्ण कार्यक्रमों के तहत ग्वालियर में विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भितरवार के प्रथम विजेता कृष्णा रावत को ₹7,26,000 का प्रतीकात्मक चेक एवं ट्रैक्टर की चाबी सौंपी। इंदौर में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने तथा शहडोल में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे।
प्रदेश के सभी 55 जिलों के विजेता किसानों की पूरी सूची
श्योपुर: प्रथम - विपिन रावत, द्वितीय - जगदीश मीणा, तृतीय - संजय मीणा
मुरैना: प्रथम - रामजी लाल धाकड़, द्वितीय - राजवीर रावत, तृतीय - राजन सिंह
भिंड: प्रथम - जगमोहन बघेल, द्वितीय - सरदार सिंह, तृतीय - कोमल श्री
ग्वालियर: प्रथम - कृष्णा रावत, द्वितीय - रामवरन सिंह (रामबरन सिंह परिहार), तृतीय - कुबेर सिंह बघेल
शिवपुरी: प्रथम - उमेश कुमार लोधी, द्वितीय - दिनेश सिंह दांगी, तृतीय - अखिल धाकड़
गुना: द्वितीय - राहुल नामदेव, तृतीय - प्रियांश यादव
अशोकनगर: प्रथम - उपेंद्र यादव, द्वितीय - गजराज सिंह लोधी, तृतीय - संजीव लोधी
दतिया: प्रथम - जितेंद्र अहिरवार, द्वितीय - गोविंद माझी, तृतीय - दामोदर प्रसाद पाण्डे
देवास: प्रथम - मनोहर पवार, द्वितीय - विशाल यशोना, तृतीय - ओमप्रकाश वैष्णव
रतलाम: प्रथम - जितेंद्र गुर्जर, द्वितीय - राम राठौर, तृतीय - कृष्ण पाल सिंह डोडिया
शाजापुर: प्रथम - तेजकुंवर बाई परमार, द्वितीय - विशाल पाटीदार, तृतीय - अरविंद पटेल
आगर-मालवा: प्रथम - पवन कुमार, द्वितीय - मोतीलाल सोंधिया, तृतीय - बगडू सिंह
मंदसौर: प्रथम - खुमान सिंह, द्वितीय - अर्जुन पाटीदार, तृतीय - पूजा कुमारी शर्मा
नीमच: प्रथम - जुगल गरसिया, द्वितीय - भंवर सिंह तोमर, तृतीय - चंद्रप्रकाश धनगर
उज्जैन: प्रथम - रोहित (रोहित अंजना), द्वितीय - संजय (संजय बादल), तृतीय - शंकरलाल
इंदौर: प्रथम - जितेंद्र (जितेंद्र सिंह मौर्य), द्वितीय - गोपाल सिंह चौधरी, तृतीय - शैलेंद्र (शैलेंद्र पटेल)
धार: प्रथम - किशोर यादव, द्वितीय - हीरा सिंह चौहान, तृतीय - उदय पाटीदार
अलीराजपुर: प्रथम - कमल सिंह डुडवे, द्वितीय - किस्मत मंडलोई, तृतीय - कैलाश मीनाबा
झाबुआ: प्रथम - नरेंद्र पोरवाल, द्वितीय - अरुण बरिया, तृतीय - मोती मैदा
खरगोन: प्रथम - श्याम पाटीदार, द्वितीय - संगीता पाटीदार, तृतीय - राम विलास बिरला
बड़वानी: प्रथम - राकेश सस्ते, द्वितीय - राधेश्याम चौहान, तृतीय - सुनील काग
खण्डवा: प्रथम - विनोद पवार, द्वितीय - सोनाली चौहान, तृतीय - लालू यादव
बुरहानपुर: प्रथम - पवन गढ़वे, द्वितीय - अभय महाजन, तृतीय - नीलेश चौधरी
भोपाल: प्रथम - संदीप वर्मा, द्वितीय - सुहानी राजपूत, तृतीय - समीर गोड़
सीहोर: प्रथम - हर्ष यादव, द्वितीय - रमेशचंद्र पवार, तृतीय - चेनप्रकाश साहू
रायसेन: द्वितीय - सदाशिव पाठक, तृतीय - बबलू शर्मा
राजगढ़: प्रथम - नवीन मीणा, द्वितीय - राधेश्याम दांगी, तृतीय - विष्णु प्रसाद
विदिशा: प्रथम - प्रसेन सिंह, द्वितीय - सूर्यभानु रघुवंशी, तृतीय - महेंद्र मीणा
बैतूल: प्रथम - कमरजा काले (कामराज काले), द्वितीय - प्रद्युम्न उइके, तृतीय - चेतन चौहान
नर्मदापुरम्: प्रथम - वीरेंद्र लोवंशी, द्वितीय - राममूर्ति चौधरी, तृतीय - नवीन शुक्ला
हरदा: प्रथम - कपिल जाटव, द्वितीय - पंकज मोरछल्ले, तृतीय - रामचंद्र खोरे
सागर: प्रथम - जयहिन्द राजपूत, द्वितीय - संदेश ठाकुर, तृतीय - यश जैन
दमोह: प्रथम - संध्या जैन, द्वितीय - रागिनी पटेल, तृतीय - हरिशचंद्र कुर्मी
पन्ना: प्रथम - श्रीकृष्ण पटेल, द्वितीय - राजपाल लोधी, तृतीय - सुखेंद्र पटेल
छतरपुर: प्रथम - जसवंत सिंह, द्वितीय - देवेंद्र लोधी, तृतीय - अरविंद कुशवाहा
टीकमगढ़: द्वितीय - जितेंद्र यादव, तृतीय - रतिराम यादव
निवाड़ी: प्रथम - राजेंद्र कुमार कुशवाहा, द्वितीय - पुष्पेंद्र यादव, तृतीय - प्रेमवती कुशवाहा
जबलपुर: प्रथम - अनिल पटेल, द्वितीय - आशीष लोधी, तृतीय - भरतलाल साहू
कटनी: प्रथम - राजाराम पटेल, द्वितीय - उमाकांत यादव, तृतीय - उर्मिलाबाई लोधी
नरसिंहपुर: प्रथम - अरविंद कुमार मेहरा, द्वितीय - मूलचंद साहू, तृतीय - नरेंद्र गिरी गोस्वामी
छिंदवाड़ा: प्रथम - चंद्रा चंद्रवंशी, द्वितीय - पूजा साहू, तृतीय - मनोज चंद्रवंशी
पांढुर्णा: प्रथम - लक्ष्मीकांत किंकर, द्वितीय - राधेश्याम धारपुरे, तृतीय - रोशन कापसे
सिवनी: प्रथम - विकास पंचेश्वर, द्वितीय - सत्यम राजपूत, तृतीय - प्रदीप पाण्डे
मंडला: प्रथम - शालू बड़गैया, द्वितीय - देवू सिंह मरावी, तृतीय - पार्वती मरावी
डिण्डोरी: प्रथम - विकास ठाकुर, द्वितीय - गिरीश, तृतीय - मूलचंद परस्ते
बालाघाट: द्वितीय - मनोज हरिनखेरे, तृतीय - कविता शिव
रीवा: प्रथम - संतोष द्विवेदी, द्वितीय - अरुण कुमार द्विवेदी, तृतीय - जयदीप सिंह
सिंगरौली: प्रथम - आशीष सिंह, द्वितीय - रीतेश कुमार बैस, तृतीय - सुदामा प्रसाद बैस
मऊगंज: प्रथम - दिनेश कुशवाहा, द्वितीय - प्रेमशंकर मिश्रा, तृतीय - अमोल चतुर्वेदी
शहडोल: प्रथम - बृजराज सिंह जोधावत, द्वितीय - जवाहरलाल पाण्डे, तृतीय - दीपक चौरसिया
अनूपपुर: प्रथम - चंदन सिंह, द्वितीय - तेजू सिंह, तृतीय - नथ्थूलाल यादव
उमरिया: प्रथम - रामप्रमोद गुप्ता, द्वितीय - दुलीचंद गुप्ता, तृतीय - नयन तिवारी
सीधी: प्रथम - प्रांशु गुप्ता, द्वितीय - राजेंद्र गुप्ता, तृतीय - सुनील कुमार पाण्डे
सतना: प्रथम - विद्या सोनी, द्वितीय - रजनीश पटेल, तृतीय - रोहन मिश्रा
मैहर: प्रथम - कृष्णा तिवारी, द्वितीय - ओमप्रकाश मिश्रा, तृतीय - रवि कुमार यादव

