भोपाल की एक महिला ने डाटा साइंटिस्ट सहित कई लोगों को बर्बाद किया: दीपिका भारद्वाज

Updesh Awasthee
भोपाल, 1 नवंबर 2026:
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है, जहाँ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता दीपिका नारायण भारद्वाज ने एक महिला द्वारा पुरुषों पर लगातार फर्जी बलात्कार के मामले दर्ज कराकर पैसों की उगाही करने का आरोप लगाया है। भारद्वाज के अनुसार, यह महिला अलग-अलग फर्जी नामों (aliases) का इस्तेमाल कर रही है और इसके किसी संगठित सिंडिकेट से जुड़े होने की आशंका है।

सेटलमेंट के नाम पर मोटी रकम की मांग की जाती है

दीपिका नारायण भारद्वाज द्वारा X पर सार्वजनिक की गई जानकारी के अनुसार, एक बच्चे की मां (मुस्लिम महिला) कथित तौर पर शादी का झूठा वादा करने का आरोप लगाकर पुरुषों पर बलात्कार के केस दर्ज कराती है। इसके बाद मामलों को कोर्ट के बाहर निपटाने और सेटलमेंट करने के नाम पर मोटी रकम की मांग की जाती है। इस महिला द्वारा बीते 1 वर्ष के दौरान कम से कम 3 बलात्कार के मामले दर्ज कराए जाने की पुष्टि हुई है, जबकि अन्य मामले दर्ज कराए जाने की भी प्रबल संभावना जताई गई है। 

मामलों के पीड़ितों में से एक देश के शीर्ष संस्थान से उत्तीर्ण डेटा साइंटिस्ट (Data Scientist) हैं। फर्जी केस दर्ज होने के कारण वह वर्तमान में बेरोजगार हैं और उनका करियर व व्यक्तिगत जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। फिल्म निर्माता और 'एकम् न्याय' की संस्थापक दीपिका नारायण भारद्वाज ने इस पूरे प्रकरण की गहराई से जांच के लिए मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP, MP) को पत्र लिखकर विशेष जांच टीम (SIT) गठित करने की मांग करने की बात कही है। साथ ही उन्होंने जनता से इस महिला द्वारा प्रताड़ित अन्य पीड़ितों व मुकदमों की जानकारी जुटाने में सहयोग की अपील की है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!