भोपाल समाचार, 2 अक्टूबर 2026: भोपाल में सोशल मीडिया पर एक न्यूज़ वायरल हो रही है। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग खादी ग्रामोद्योग स्टोर पहुंचे। खादी वस्त्रों एवं स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी की। आप ही बताइए यह कोई न्यूज़ है? समाचार तो तब होता जब खादी की खरीदी नहीं करते और अब सवाल यह है कि सारंग पर विश्वास करके, कितने लोगों ने खादी खरीदी?
गांधी जयंती पर खादी का नहीं खादी के नाम पर नेताजी का प्रमोशन?
मतलब यदि श्री सारंग खादी कपड़े का प्रमोशन करते तो बात समझ में आती, यहां पर खादी वस्त्र के नाम पर श्री सारंग का प्रमोशन किया जा रहा है। मतलब ऐसा लग रहा है जिसे, खादी की खरीदी करके श्री सारंग ने देशभक्ति का परिचय दिया है। नेता मतलब नेतृत्व करने वाला, मतलब ऐसा व्यक्ति जिसके फॉलोअर्स हैं। सोशल मीडिया पर नहीं रियल लाइफ में, उसका अनुसरण करते हैं। यदि नेता शाकाहारी है तो फॉलोअर्स भी शाकाहारी का व्रत ले लेते हैं। यदि नेताजी ने खादी के वस्त्र खरीदे हैं तो फिर फॉलोअर्स को भी तो खड़ी के वस्त्र खरीदने चाहिए। वायरल फोटो वीडियो में श्री विश्वास सारंग के साथ 50 से अधिक लोग दिखाई दे रहे हैं, लेकिन खरीदारी केवल श्री सारंग कर रहे हैं। यह तो गांधी की खाड़ी के साथ अन्याय है। सबको खरीदना चाहिए और फिर जब यह सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है तो उनके सारे फॉलोअर्स को भी खरीदने जाना चाहिए। देखते हैं आज शाम तक श्री विश्वास सारंग के प्रमोशन के कारण खादी के परिधानों की कितनी बिक्री होती है।
VIDEO: सिस्टम में बिल टू जनरेट हुआ नहीं, पेमेंट किस बात का किया?
वीडियो जारी हुआ है तो लोग देख भी रहे हैं। वीडियो का एंगल ऐसा है जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक कंप्यूटर सिस्टम है और कैबिनेट मंत्री श्री विश्वास सारंग UPI पेमेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उन्होंने अपने मोबाइल फोन की स्क्रीन भी प्रदर्शित की है। हालांकि उनकी स्क्रीन पूरी तरह से व्हाइट है, केवल ब्लूटिक दिखाई दे रहा है। अमाउंट दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन चलो मान लेते हैं की पेमेंट हो गया होगा। परंतु एक सवाल तो है। शॉपिंग मॉल में या किसी दुकान पर जब आप शॉपिंग करने जाते हैं, तो आपने देखा होगा कंप्यूटर पर आपका बिल जनरेट किया जाता है। फिर कंप्यूटर से संलग्न एक मशीन पर कर कोड प्रदर्शित होता है। उसको स्कैन करके आप पेमेंट करते हैं। आपका पेमेंट कंप्यूटर की स्क्रीन पर डिस्प्ले होता है। तब माना जाता है कि आपने पेमेंट किया और दुकानदार को मिला। इस वीडियो में खादी की दुकान वाले कंप्यूटर की स्क्रीन पर बल ही जनरेट नहीं हुआ है। जांच की जरूरत नहीं है लेकिन सवाल तो बनता है कि फिर पेमेंट कैसे हो गया?

