नगर निगम इंदौर में खुलेआम रिश्वतखोरी, लोकायुक्त ने इंजीनियर को गिरफ्तार किया - VIDEO

Updesh Awasthee
इंदौर, 28 अक्टूबर 2026
: एक तरफ इंदौर नगर निगम के महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव पानी का दुरुपयोग करने वाली पब्लिक पर कठोर कार्रवाई की बात कर रहे हैं और दूसरी तरफ नगर निगम इंदौर ऑफिस के अंदर खुलेआम रिश्वत ली जा रही है। लोकायुक्त की टीम ने एक इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सवाल तो बनता है कि क्या, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और कमिश्नर श्रीक्षित सिंघल, ईमानदार और आदर्शवादी होने का ढोंग करते हैं? 

हर्ष गहलोत उपयंत्री नगर निगम इंदौर के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज

शिकायतकर्ता सोहेल पटेल निवासी नायता मुंडला इंदौर द्वारा लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में उपस्थित होकर शिकायत की थी, कि उनके द्वारा नगर निगम में अपना पानी का टैंकर अटैच कराया था, जिसका तीन माह का बिल 1,12,500/- रुपए भुगतान होना शेष है, बिल राशि पास करने हेतु लॉग बुक का सत्यापन होना है, जिसके लिए अनावेदक (हर्ष गहलोत उपयंत्री नगर निगम इंदौर ज़ोन क्रमांक 13) द्वारा 6000/- रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है। आवेदक द्वारा उक्त संबंध में शिकायत श्री राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की गई। 

सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 28/10/2026 को आरोपी हर्ष गहलोत उपयंत्री नगर निगम इंदौर ज़ोन क्रमांक 13 के विरूद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध कर, आवेदक सोहेल पटेल से रिश्वत राशि ₹5000 प्राप्त करते ट्रैप किया गया है, कार्रवाई अभी जारी है।


ट्रैप टीम - निरीक्षक आशुतोष मिठास, प्रधान आरक्षक रणजीत द्विवेदी,  विजय सैलार, विवेक मिश्रा, आरक्षक मनीष माथुर, पवन पटोरिया।

मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी की शिकायत यहां करें

विशेष नोट लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। आमजन से अपील है की इंदौर संभाग में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी रिश्वत की मांग करने पर लोकायुक्त पुलिस इंदौर एवं दूरभाष पर भी सम्पर्क कर सकते है।
कार्यालय - पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर संभाग इंदौर
पता मोती बंगला, एम.जी. रोड इंदौर -452007
दूरभाष 0731-2533160, 0731-2430100

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!