"कर्मचारी कल्याण एवं लोकमहत्व" में उदासीन अधिकारियों को हटाए जाने हेतु मुख्यमंत्री को ज्ञापन देंगे: RSKASS MP BHOPAL

Updesh Awasthee
भोपाल, 30 अक्टूबर 2026:
राज्य शासकीय कर्मचारी अधिकार संरक्षण संघ ने,शासन नीति नियमों व प्रावधानों के पर्याप्त ज्ञान एवं निर्णय क्षमता का अभाव में ,"माननीय मुख्यमंत्री जी  द्वारा हाल ही में दी गई चेतावनी के अनुसार मामलों को जलेबी-जलेबी जैसे नकारात्मकतापूर्वक घुमाने"भटकाने में माहिर,विभाग व कार्यालय प्रमुखों 
की भूमिका की जवाबदेही सुनिश्चित कर तत्काल महत्वपूर्ण दायित्वों से हटाए जाने की मांग की है। 

वरिष्ठ कर्मचारी नेता एवं संगठन प्रमुख श्री शील प्रताप सिंह पुंडीर,संरक्षक, श्री व्यासमुनि चौबे प्रांताध्यक्ष डॉ देवीसिंह सनोडीया,शोएब सिद्दीकी,महेश प्रसाद यादव, प्रणव खरे,बादशाह खान, सुग्रीव सिंह, भगवान सिंह ठाकुर आदि कर्मचारी नेताओं ने जारी संयुक्त बयान में बताया है कि,मध्य प्रदेश राज्य के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग समेत विभिन्न निर्माण विभागों में लंबित अनेकों स्थापना स्वतवो,कार्यरत,मृत एवं सेवानिवृत्त सेवकों व श्रमिकों के "कर्मचारी कल्याण" कार्यों के लंबित रहने के कारण,सेवकों के नीति नियमों पर आधारित सेवाहितों के न्यायालयीन प्रकरणों में निरंतर हो रही भारी संख्या वृद्धि पर अदालतें भी आपत्ति जाता चुकी हैं।

वहीं,आम जनता के जनहितैषी कार्यों को लेकर गैर जिम्मेदार व लापरवाह शासन के प्रमुख पदों पर उच्च पहुंच एवं चाटुकारिता मैनेजमेंट व तिकड़मबाजी पूर्वक काबिज अधिकारियों  की कृपा से...लंबित  विभागीय जांचों के अलावा भारी मात्रा में दर्ज हो रही सीएम हेल्प लाइनों,लोकायुक्त व आर्थिक अपराध ब्यूरो जांच संस्थाओं में शिकायतो में बढ़ोत्तरी एवं सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में व्यापक अनियमितताओं द्वारा "सरकार की छवि धूमिल" करने का माध्यम बने ऐसे विभाग/कार्यालय प्रमुखों के रिपोर्ट कार्ड की उच्च स्तरीय समीक्षा कर महत्वपूर्ण दायित्व से तत्काल हटाया जाने एवं उच्च शिक्षित योग्य एवं पद जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर व "निर्णय क्षमताओं से परिपूर्ण"  एवं जवाबदेय अधिकारियों को लोकहित में  महत्वपूर्ण पदों के दायित्वों में स्थापित किए जाने की मांग की है। रिपोर्ट: शोऐब सिद्दीकी, प्रदेश प्रवक्ता।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!