इंदौर, 3 अक्टूबर 2026: मध्य प्रदेश में लघु उद्योग भारती का उद्यम समागम 2026 सफल हो गया। मध्य प्रदेश सरकार के लघु उद्योग मंत्री श्री चेतन कश्यप ने ऐलान किया है कि जो कोई भी मध्य प्रदेश में प्राइवेट इंडस्ट्रियल एरिया डेवलप करेगा। सरकार उसको ₹800 प्रति स्क्वायर फीट की दर से अनुदान देगी।
लघु उद्योग भारती के कार्यो की सराहना करते हुए श्री काश्यप ने कहा कि समागम चिंतन के लिए होते हैं, लघु उद्योगों के विस्तार के लिए जाग्रति आवश्यकता है जो कि लघु उद्योग भारती पूरी शिद्दत से कर रहीं हैं। लघु उद्योग भारतीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुसूदन दादू ने अपने संबधोंन में कहा कि 27 राज्यों में हमारे 70 हज़ार सदस्य हैं, छोटे उद्योगों की बात करने के लिए एवं उनके हित में सरकार की नीतियों को बनवाने और उनको क्रियान्वयन करवाने में लघु उद्योग भारती बहुत बड़ा योगदान है।
श्री दादू ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में लघु उद्योग भारती का कार्य उल्लेखनीय है देश में 65 महिला इकाई स्वतंत्र रूप से कार्य कर रहीं है।
लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र जी ने कहा कि हमारे यहां टीम वर्क है, हम कार्यकर्ता आधारित संगठन है, देश की आर्थिक आजादी का आधार लघु उद्योग है , हज़ारों वर्षों की परंपराओं को विकसित करने का कार्य लघु उद्योग भारती कर रहीं, लघु उद्योग भारती मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि मप्र के 55 जिलों के सभी औद्योगिक क्षेत्र में हमारी इकाइयां उद्योग हित में कार्य कर रहीं हैं..कार्यक्रम का संचालन लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री अरुण सोनी ने किया अंत में आभार प्रदर्शन महिला इकाई की अध्यक्ष वर्षा जैन ने किया...कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वज्जू भाई वागासिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ताराचंद जी गोयल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समीर मुंदडा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अतीत अग्रवाल, आरएसएस के मध्य क्षेत्र कार्यवाह अशोक अग्रवाल, छत्तीसगढ़ प्रांत की अध्यक्ष सी पी दुबे, डीआरडीओ एवं डिफेंस क्षेत्र के चीफ एडवाइजर श्री जितेंद्र सिंह सहित लघु उद्योग भारती देश, प्रदेश और प्रांतों की समस्त जिला इकाइयों के पदाधिकारी एवं उद्यमी शामिल हुए...लघु उद्योग भारती की उद्यम समागम स्मारिका का विमोचन भी किया गया। रिपोर्ट: प्रवीण चित्रांश, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, लघु उद्योग भारती, मध्य प्रदेश

.webp)