भोपाल में चक्काजाम: ताकि लोग फिर कभी विकास की मांग ना करें

Updesh Awasthee
भोपाल, 1 अक्टूबर 2026
: जब से इंदौर स्वच्छता में नंबर वन हुआ, तब से भोपाल के लोगों ने नाक में दम करके रख दिया था। इंदौर जैसे विकास की मांग कर रहे थे। अब सारी सरकारी एजेंसियों ने मिलकर जनता की नाक में दम कर दिया है। हालत यह हो गई की जनता हाथ जोड़कर कहने लगी है, विकास कार्य बंद करो, हमें हमारे हाल पर छोड़ दो। यह जो चक्का जाम लगा है वह किसी के आंदोलन के कारण नहीं बल्कि विकास के कारण लगा है। 

अयोध्या बायपास से कोई पास ही नहीं हो पा रहा

यह चित्र और वीडियो करोंद से रायसेन रोड को कनेक्ट करने वाले अयोध्या बायपास का है। बिल्कुल ऐसी ही हालत रायसेन रोड से करोंद जाने वाले मार्ग की भी है। लोगों के घरों में बीवी बच्चों के अलावा याद पूर्वज भी उनका इंतजार कर रहे हैं और हजारों लोग चक्का जाम में फंसे हुए हैं। संविधान में भले ही स्वतंत्रता पूर्वक सड़क पर और फुटपाथ पर चलने का अधिकार दे दिया हो लेकिन विकास के नाम पर सरकारी एजेंसियों ने अयोध्या बाईपास पर अतिक्रमण कर लिया है। 

ट्रैफिक लोड सबको पता है, और यदि पॉइंट पर ट्रैफिक पुलिस को लगा दिया जाए, तो ट्रेफिक क्लियर भी किया जा सकता है लेकिन एजेंसियों ने कसम खाई है कि इस बार भोपाल की जनता को ऐसा सबक सिखाएंगे, जब तक जिंदा रहेंगे, विकास की मांग नहीं करेंगे। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!