MP LUB की मांग पर मंडी बोर्ड का बड़ा निर्णय: घटती-बढ़ती ऑनलाइन, वार्षिक लेखा सत्यापन

Updesh Awasthee
भोपाल, 25 अक्टूबर 2026:
लघु उद्योग भारती, मध्य प्रदेश के पिछले दो वर्षों के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड (मंडी बोर्ड) द्वारा व्यापारियों एवं अनाज प्रसंस्करण इकाइयों की समस्याओं के समाधान हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

ऑनलाइन पोर्टल पर घटती-बढ़ती दर्ज करने की व्यवस्था लागू

जिसके चलते पूर्व में अनाज प्रसंस्करण के दौरान होने वाली स्वाभाविक घटती-बढ़ती की प्रविष्टि की व्यवस्था मैन्युअल रूप से उपलब्ध थी, ऑनलाइन पोर्टल प्रारंभ होने के बाद इसका प्रावधान नहीं था। संगठन द्वारा लगातार इस विषय को विभाग के संज्ञान में लाया गया, जिसके परिणामस्वरूप अब विभाग ने आदेश जारी कर ऑनलाइन पोर्टल पर घटती-बढ़ती दर्ज करने की व्यवस्था लागू कर दी है।

वार्षिक लेखा सत्यापन की ऑनलाइन सुविधा, नो ऑफलाइन डॉक्यूमेंट

इसके अतिरिक्त वार्षिक लेखा सत्यापन की ऑनलाइन सुविधा में अनुज्ञप्ति पोर्टल के माध्यम से कार्य करने के बावजूद प्रतिवर्ष लेखा सत्यापन के दस्तावेज मैन्युअल रूप से जमा करने पड़ते थे। संगठन के निरंतर प्रयासों से अब यह प्रक्रिया भी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करने की व्यवस्था लागू कर दी गई है।

ये दोनों निर्णय व्यापारियों एवं अनाज प्रसंस्करण इकाइयों के लिए बड़ी राहत हैं। इससे अनावश्यक कागजी कार्यवाही कम होगी, प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को प्रोत्साहन मिलेगा।

लघु उद्योग भारती, मध्य प्रदेश, इन महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी,  कृषि मंत्री श्री एदल सिंह कंसाना तथा मंडी बोर्ड के संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। रिपोर्ट: प्रवीण चित्रांश, सह प्रचार प्रमुख, लघु उद्योग भारती मप्र।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!