भोपाल समाचार, 19 सितंबर 2026: भोपाल का मुस्लिम समाज आज राहुल गांधी से नाराज हो गया। यह नाराजगी चल मध्य प्रदेश में और परसों देश के दूसरे हिस्सों में भी फैल सकती है। दरअसल, राहुल गांधी ने आज इंदौर में मध्य प्रदेश के सबसे बड़े मुस्लिम नेता एवं विधायक श्री आरिफ मसूद के हाथ से स्वागत की माला तक स्वीकार नहीं की। यह बात उनके समाज को खटक गई है, और सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया का दौर शुरू हो गया है।
राहुल गांधी आज इंदौर में छात्रों की गूंज इवेंट में शामिल होने के लिए आए थे। यहां कांग्रेस के सभी नेताओं ने उनका स्वागत किया। राहुल गांधी सभी नेताओं के साथ बड़े प्रेमपूर्वक मिले। यहां तक की ऐसे नेताओं से भी मिले जो कांग्रेस पार्टी के लिए काम नहीं करते बल्कि कांग्रेस पार्टी का अपने फायदे के लिए उपयोग करते हैं। राहुल गांधी के स्वागत के क्रम में, मध्य प्रदेश के सबसे लोकप्रिय मुस्लिम विधायक श्री आरिफ मसूद जैसे ही उनका स्वागत की माला पहनने के लिए आगे बढ़े, राहुल गांधी ने हाथ बढ़ाकर उनसे माला पहनने से इनकार कर दिया। यह बात हम नहीं कह रहे हैं बल्कि Sameer Ansari (@SameerAnsa84888) ने X पर बताई है। समाचार में उपयोग किया गया फोटोग्राफ भी उन्होंने ही शेयर किया है।
श्री अंसारी ने अपने बयान में लिखा कि, कांग्रेस पार्टी को मुसलमान का झोली भरकर वोट जरूर चाहिए लेकिन मुस्लिम विधायक के हाथों से माला नहीं पहनेंगे इंदौर में भोपाल मध्य से विधायक श्री आरिफ मसूद के हाथों से नहीं पहनी राहुल गांधी ने माला।
उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्री आरिफ मसूद ने काफी परिश्रम किया है। वह अपने विधानसभा क्षेत्र से हजारों विद्यार्थियों को इंदौर लेकर गए।
कांग्रेस पार्टी को मुसलमान का झोली भरकर वोट जरूर चाहिए लेकिन मुस्लिम विधायक के हाथों से माला नहीं पहनेंगे इंदौर में भोपाल मध्य से विधायक @arifmasoodbpl के हाथों से नहीं पहनी राहुल गांधी ने माला , जवाब दे दे @jitupatwari @RahulGandhi @INCIndia pic.twitter.com/ye3zvjoYE6
— Sameer Ansari AIMIM (@SameerAnsa84888) September 19, 2026

