भोपाल, 14 सितंबर 2026: मध्यप्रदेश के सीहोर स्थित मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी (MGU) में Ph.D. एडमिशन, गाइड आवंटन और शोध की प्रक्रिया को लेकर कई गंभीर अकादमिक सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले की समय-रेखा (chronology) को देखते हुए MGU की शोध व्यवस्था पर 'Ph.D. एक्सप्रेस' जैसे सवाल पूछे जा रहे हैं।
Phd Guide Eligibility Issue: सीनियर स्टूडेंट जूनियर का गाइड, गजब हो गया
यह पूरा मामला Faculty of Pharmacy के डॉ. ध्यानेंद्र सिंह बघेल और शोधार्थी ज्योति ठाकुर से जुड़ा हुआ है। विश्वविद्यालय के उपलब्ध रिकॉर्ड और Standard Inspection Form (SIF) 2024 के अनुसार, ध्यानेंद्र सिंह बघेल 2 अगस्त 2023 तक खुद डॉ. विशाल गुप्ता के निर्देशन में Ph.D. रिसर्च स्कॉलर (शोधार्थी) के रूप में दर्ज थे। दूसरी ओर, ज्योति ठाकुर का Ph.D. में एडमिशन जुलाई 2022 सेशन में दर्शाया गया है।
सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि ध्यानेंद्र सिंह बघेल 2023 तक खुद Ph.D. छात्र थे, तो जुलाई 2022 में ज्योति ठाकुर के गाइड के रूप में किस नियमानुसार रजिस्टर किया गया?
वर्ष 2026 में ज्योति ठाकुर की Ph.D. पूरी होने की बात सामने आई है। ऐसे में सवाल है कि विश्वविद्यालय ने डॉ. बघेल को Ph.D. Research Supervisor के रूप में औपचारिक मान्यता (Approval Order) किस तारीख को दी थी?
UGC नियमों और स्कॉलर्स की संख्या पर सवाल
जानकारी के मुताबिक, डॉ. ध्यानेंद्र सिंह बघेल के निर्देशन में 2 शोधार्थियों को Ph.D. प्रदान की जा चुकी है, जबकि लगभग 12 से 15 अन्य स्कॉलर्स उनके अंडर रिसर्च कर रहे हैं या जल्द पूरी करने वाले हैं। UGC Ph.D. Regulations के तहत एक समय में एक गाइड के अंतर्गत शोधार्थियों की संख्या तय होती है।
इसलिए मांग की जा रही है कि विश्वविद्यालय प्रत्येक शोधार्थी की Admission Date, Registration Date, RDC, Thesis Submission और Ph.D. Award Date को सार्वजनिक करे ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
Plagiarism Report और शोध की गुणवत्ता (Research Scrutiny)
मामला सिर्फ गाइड की पात्रता तक सीमित नहीं है, बल्कि शोध-प्रबंधों (thesis) की Plagiarism Verification की निष्पक्षता पर भी आरोप लग रहे हैं। आरोप है कि सामग्री में समानता के बावजूद अंतिम Plagiarism Report 10% से कम दिखाई गई है। इस रिपोर्ट को बनाने में कौन-सा सॉफ्टवेयर इस्तेमाल हुआ, क्या Exclusions लगाए गए और किसने इसे अंतिम रूप से Approve किया, इस पर स्थिति स्पष्ट होनी बाकी है।
इसमें Dr. Pragya Saurabh की भूमिका तथा प्रशासनिक स्तर पर Registrar / Dean Research Dr. Pushpendra Tiwari की जिम्मेदारी को लेकर भी स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है।
विश्वविद्यालय का पक्ष (University's Response)
मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी (MGU) का पक्ष जानने के लिए हमने 1 सितंबर को ईमेल के माध्यम से एक प्रश्नावली भी भेजी थी, परंतु दिनांक 14 सितंबर 2026 तक इस पर कोई उत्तर प्राप्त नहीं हुआ है।

