MP VIDEO NEWS: सीएम के निर्देश पर मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर: सागर शराब कांड

Updesh Awasthee
भोपाल, 11 सितंबर 2026:
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर पुलिस ने सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी रवि लखेरा का शॉर्ट एनकाउंट कर दिया। इससे पहले आरोपियों के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई हो चुकी है। आरोपियों के खिलाफ आपका भी एक्ट की धारा 49A के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें मृत्युदंड का प्रावधान है। 

मुख्य आरोपी के शॉर्ट एनकाउंटर के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से कहा कि राज्य सरकार ने सागर जिले में हुई दुखद घटना और कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन को कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस तरह के मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमारे निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपियों के विरुद्ध अतिक्रमण हटाने सहित आवश्यक कदम उठाए। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पुलिस टीम ने अवैध शराब के कारोबार से जुड़े मुख्य आरोपी को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्त में ले लिया है। मध्यप्रदेश पुलिस ने अपनी दक्षता सिद्ध की है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। नशे की प्रवृत्ति को कम करने के लिए राज्य में बड़े पैमाने पर नशा विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। 

रवि लखेरा आदतन अपराधी है: सागर पुलिस

गौरतलब है कि रवि लखेरा नकली शराब निर्माण और आपूर्ति गिरोह का मुख्य सरगना है। यह गिरोह नकली शराब को असली ब्रांड का रूप देने हेतु फर्जी रैपर, ढक्कन और क्यू आर कोड का प्रयोग कर सागर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में खपाता था। उसका पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड है। ललितपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब फैक्टरी के खुलासे के दौरान आरोपी के खिलाफ 4 मई 2026 को मामला दर्ज किया गया। उससे पूछताछ में सागर के बंडा सहित अन्य क्षेत्रों में भी शराब आपूर्ति के तथ्य प्रकाश में आए थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!