MP BOARD में चल रही है सरकारी शिक्षकों की पात्रता परीक्षा की तैयारी, सरकारी स्कूल बनेंगे परीक्षा केंद्र

Updesh Awasthee
भोपाल, 10 सितंबर 2026:
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश, भोपाल में आजकल सरकारी शिक्षकों की सुप्रीम कोर्ट वाली पात्रता परीक्षा की तैयारी चल रही है। तय किया गया है कि जैसे 10वीं 12वीं की परीक्षा करवाई जाती है बिल्कुल वैसे ही प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों की परीक्षा करवाई जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन होनी है इसलिए सरकारी स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाएंगे। 

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश के डेढ़ लाख शिक्षकों से ऑफलाइन मोड पर पात्रता परीक्षा लेने के लिए कर्मचारी चयन मंडल के बाद दूसरी एजेंसी तलाश रहा स्कूल शिक्षा विभाग अब माध्यमिक शिक्षा मंडल से ही परीक्षा करा सकता है। ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन का विकल्प आने के बाद अब माध्यमिक शिक्षा मंडल का परीक्षा एजेंसी बनना तय माना जा रहा है, क्योंकि मंडल द्वारा सभी परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में ही कराई जाती हैं, जबकि कर्मचारी चयन मंडल ऑनलाइन एग्जाम कराता है।

बताया जा रहा है कि लोक शिक्षण संचालनालय और माध्यमिक शिक्षा मंडल के बीच चर्चा के बाद मंडल ने अपना परीक्षा शेड्यूल तैयार करना शुरू कर दिया है। मंडल के शेड्यूल पर मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री तथा अधिकारियों के बीच डिस्कसन के बाद ही इसे फाइनल किया जाएगा, ऐसा मंडल के अधिकारियों का कहना है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!