मध्य प्रदेश की जेलों में बंद कैदियों को काम का आदमी बनाएंगे, सरकार की शानदार प्लानिंग

Updesh Awasthee
भोपाल, 4 सितंबर 2026:
सामान्य तौर पर जिलों में बंद कैदियों को घृणा की दृष्टि से देखा जाता है। सरकार भी कोई ध्यान नहीं देती और यदि कोई जेल में बंद कैदियों के अधिकारों की बात करें तो हम मीडिया के लोग भी महत्व नहीं देते, लेकिन आज सीएम ने बड़ा ही शानदार प्लान डिस्क्लोज किया है। जिलों में बंद कैदियों को सुविधाएं दी जाएंगी। इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड दिए जाएंगे। रेगुलर मेडिटेशन का सेशन होगा और स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग देकर उनको काम का आदमी बनाया जाएगा। मतलब शातिर अपराधियों को छोड़कर, जिलों में बंद हजारों कैदियों की लाइफ चेंज हो जाएगी। 

मध्य प्रदेश की जेलों में किस प्रकार के लोग बंद हैं? 

मध्य प्रदेश सरकार की प्लानिंग की समीक्षा करने से पहले यह बात जानना जरूरी है कि मध्य प्रदेश की जेलों में किस प्रकार के लोग बंद हैं। क्या सभी लोग जन्मजात अपराधी हैं? क्या ज्यादातर लोग आदतन अपराधी हैं? या फिर अनजाने में अथवा गुस्से में जाकर उनसे कोई अपराध हो गया, जिसकी सजा भोग रहे हैं?। आंकड़े बोलते हैं कि, मध्य प्रदेश में करीब 133 जेलें हैं (11 केंद्रीय जेल, 41 जिला जेल, 73 उप-जेल और 8 खुली जेल) क्षमता लगभग 31,000 कैदियों की है, लेकिन हाल के वर्षों में 42,000 से 45,000 के आसपास कैदी रहे हैं। 2026 की शुरुआत के आंकड़ों में कुल लगभग 42,119 कैदियों में 22,261 विचाराधीन थे—यानी करीब 53 प्रतिशत। इन्हें अभी सजा नहीं मिली है। कई छोटे अपराधों, जमानत न मिल पाने, गरीबी या धीमी सुनवाई के कारण सालों जेल में हैं। लगभग 21,700–22,000 कैदी सजा काट रहे हैं। देश में उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश में सजायाफ्ता कैदियों की संख्या दूसरी सबसे बड़ी है। देश भर में 2022 में जेल में दाखिल सजायाफ्ता कैदियों में आदतन अपराधी/रिपीट ऑफेंडर सिर्फ 1.9 प्रतिशत थे। मध्य प्रदेश इस सूची में शीर्ष पर नहीं है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव जेल गए, कैदियों के साथ जन्माष्टमी मनाई 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी पर्व पर बंदियों को सौगात देते हुए पात्रतानुसार सजा में एक माह की छूट देने की घोषणा की। उन्होंने महिला बंदियों के लिये भी खुली जेल के लिये भी आवश्यक प्रावधान करने की बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केन्द्रीय जेल में मानसिक स्वास्थ्य केन्द्र भी शीघ्र प्रारंभ किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव केन्द्रीय जेल भोपाल में आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव में बंदियों को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौमाताओं को गुड़-रोटी खिलाई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्री कृष्ण का रूप धारण किए बालकों को स्नेह किया। जन्माष्टमी महोत्सव में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की गयी। जेल महानिदेशक श्री वरुण कपूर ने जेल विभाग की गतिविधियों से अवगत कराया। कार्यक्रम में खेल युवक कल्याण और सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, प्रमुख सचिव जेल मुकेश चंद्र गुप्ता उपस्थित थे।

मध्य प्रदेश की जेलों के लिए मुख्यमंत्री का प्लान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जेल विभाग में विभिन्न पदों पर की गई पदोन्नतियों सहित बंदियों के लिए जिलों में आवश्यक सुविधाएँ बढ़ाने, नए बैरकों के निर्माण, नए जेल कानून को लागू करने, बंदियों को विभिन्न शिल्पो का प्रशिक्षण देने, आयुष्मान कार्ड प्रदान करने, ध्यान और योग गतिविधियों के संचालन के क्षेत्र में किए गए प्रबंधों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा नए पदों के निर्माण और पदोन्नतियों से जेल विभाग के कार्य एड 8 के सुचारू रूप से संचालित होंगे।

महिला बंदियों के लिए भी खुली जेल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में खुली जेलों की संख्या बढ़ाई जाएगी। खुली जेल के आधार पर ही भविष्‍य की दृष्टि से अब तो अपनी महिला बंदियों के लिए भी खुली जेल का प्रबंध करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पुरूषों के लिए खुली जेल का प्रावधान है। महिलाओं के लिए भी जल्द से जल्द खुली जेल की व्यवस्था करने का प्रयास करेंगे। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जेल विभाग के 6 अधिकारियों-कर्मचारियों को विभिन्न साहसिक कार्यों के लिए पुरस्कृत और सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जेल के बंदियों द्वारा प्रदर्शित भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित लघु नाटिका की सराहना की।

केंद्रीय जेल में खुलेगा मानसिक स्वास्थ्य केंद्र

जेल महानिदेशक श्री कपूर ने बताया कि भोपाल जेल में बंदियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य केंद्र शीघ्र प्रारंभ किया जा रहा है। प्रदेश की जेलों में योग, पार्थिव शिवलिंग निर्माण और अन्य रचनात्मक कार्यों से कीर्तिमान स्थापित किए गए हैं। नए स्टॉफ क्वार्टर्स का निर्माण किया जा रहा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!