भोपाल में आदतन अपराधियों की गैंग सरेआम फायरिंग करती रही, पुलिस पकड़ नहीं पाई

Updesh Awasthee
भोपाल, 24 सितंबर 2026:
सवाल पूछने वाले अधिवक्ता को कीचड़ में पटक कर पीटने वाली भोपाल पुलिस एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को नहीं पकड़ पाई जबकि वह खुले आम, अवैध हथियार लेकर फायरिंग करता रहा। वह अकेला नहीं था बल्कि उसके साथ अन्य बदमाश भी थे। 

पहले पत्रकार कॉलोनी और फिर अंबेडकर नगर में फायरिंग की

पुलिस के अनुसार पहली वारदात बुधवार शाम करीब छह बजे टीटीनगर थाना क्षेत्र की पत्रकार कालोनी में हुई। यहां राहुल निरापुरे और उसके साथियों ने राहुल शर्मा नामक युवक के घर पहुंचकर फायरिंग कर दी। यह फायरिंग दहशत फैलाने के लिए की गई थी। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद आरोपित आंबेडकर नगर में रहने वाले अजय उर्फ शूटर के घर पहुंचा। बताया जा रहा है कि अजय शूटर से राहुल की पुरानी दुश्मनी चली आ रही है और दोनों पक्षों के बीच एक पुराना मामला न्यायालय में विचाराधीन है। अजय के घर पहुंचने पर आरोपितों ने पहले वहां मौजूद सचिन उर्फ बच्चा के साथ मारपीट की। इसी दौरान अजय की पत्नी सामने आ गई तो आरोपित ने उस पर भी गोली चला दी। हालांकि वह बाल-बाल बच गई। 

पुलिस जांच में सामने आया है कि राहुल के साथ मौजूद संदीप अहिरवार पर भी फायरिंग करने का आरोप है।दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। 

हालांकि पुलिस ने गैंग के सभी 9 सदस्यों को गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है लेकिन पुलिस की व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह अभी भी वैसा का वैसा है। सवाल यह है कि, आदतन अपराधियों की गैंग के मन में पुलिस का डर क्यों नहीं था। क्या कारण था कि वह खुलेआम फायरिंग करते रहे और फायरिंग करने के बाद भोपाल से फरार भी नहीं हुए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!