कर्नाटक से 18 दिन पहले लापता इंजीनियर भोपाल में है, CCTV में रिकॉर्ड

Updesh Awasthee
भोपाल, 30 सितंबर 2026:
शहर में कर्नाटक पुलिस की टीम एक इंजीनियर की तलाश कर रही है। वह कर्नाटक से 18 दिन पहले लापता हुए हैं। विजयवाड़ा के बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया। भोपाल रेलवे स्टेशन के CCTV में उनके क्लियर फुटेज मिले हैं। इसके बाद भोपाल शहर के कुछ इलाकों में भी CCTV कैमरो ने उनको कैप्चर किया है। 

क्या परवेज़ धारवाड़ भोपाल में है?

लापता इंजीनियर का नाम परवेज़ धारवाड़ है। कर्नाटक रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट लिमिटेड (KRIDL) के गदग डिवीज़न में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर काम करते हैं। 18 दिन पहले अचानक लापता हो गए। उनके मोबाइल नेटवर्क की आखिरी लोकेशन आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में मिली थी, जिसके बाद उनका फ़ोन बंद हो गया। इसके बाद पुलिस ने CCTV के आधार पर छानबीन शुरू की तो भोपाल रेलवे स्टेशन पर परवेज की गतिविधियों को स्पष्ट रूप से देखा गया। कर्नाटक पुलिस की टीम भोपाल आई हुई है। उन्होंने रेलवे स्टेशन के आसपास के CCTV चेक किया तो वहां पर भी परवेज का चेहरा दिखाई दिया है। इसका मतलब हुआ कि परवेज न केवल भोपाल रेलवे स्टेशन पर आए थे बल्कि भोपाल शहर में भी आए थे। पुलिस जानने की कोशिश कर रहे हैं कि वह अब कहां पर हैं। क्या वह भोपाल में है या भोपाल से किसी अगले गंतव्य की ओर रवाना हो गए हैं। 

गदग के पुलिस सुपरिटेंडेंट मिथुन एचएन ने कर्नाटक की मीडिया से कहा, "गदग की एक पुलिस टीम अभी भोपाल में उनकी गतिविधियों पर नज़र रख रही है और रेलवे स्टेशन व आस-पास के इलाकों के CCTV फुटेज की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह आगे कहां गए।" पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या परवेज़ सुरक्षित हैं, उनके लापता होने के हालात क्या थे और उनकी यात्रा का मकसद क्या था।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!