भोपाल, 27 अगस्त 2026: संभागायुक्त श्री कर्मवीर शर्मा ने शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर संभाग के चार अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए हैं। ये सभी अधिकारी राजगढ़ जिले के हैं, जिनके विरूद्ध कलेक्टर द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने संबंधी जानकारी संभागायुक्त को दी गई थी।
Rajgarh's Four Senior Officers Served Show-Cause Notices, Commissioner Takes Action
उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं श्री डी.आर. अहिरवार को सीएम हैल्प लाइन में वांछित प्रगति नहीं होने,
जिला कोषालय अधिकारी श्री प्रहलाद डोडरिया को बैठकों में अनुपस्थित रहने,
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सुरेन्द्र सिंह खत्री को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम का जिले में प्रभावी क्रियान्वयन नहीं होने तथा
परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास सुठालिया परियोजना को आंगनवाड़ी केन्द्र का समुचित संचालन नहीं पाए जाने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं।
रिपोर्ट: क्रमांक/853/115, पंकज मित्तल

