राज्य शासकीय कर्मचारी अधिकार संरक्षण संघ का प्रतिनिधिमंडल MPPHED मंत्री से मिला

Updesh Awasthee
भोपाल, 27 अगस्त 2026:
राज्य शासकीय कर्मचारी अधिकार संरक्षण संघ का प्रतिनिधिमंडल, संरक्षक श्री शील  प्रताप सिंह पुंडीर प्रांताध्यक्ष श्री व्यास मुनि चौबे के नेतृत्व में पीएचई कर्मियों की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर संगठन का प्रतिनिधिमंडल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की मंत्री श्रीमती संपतीया उइके से उनके निवास पर मिला।

संगठन के अध्यक्ष श्री व्यास मुनि चौबे एवं प्रवक्ता शोएब सिद्दीकी ने जारी बयान में बताया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कर्मचारी वर्षों से शासकीय शोषण और आर्थिक दुर्दशा के शिकार हो रहे हैं। लापरवाह विभागीय अधिकारियों  एवं पद पात्रता के विरुद्ध अधिकारियों की चाटुकारिता के कारण महत्वपूर्ण पदों पर काबिज  स्थापना कर्मचारियों की हठधर्मिता के कारण शासनादेशों के बाद भीअनेकों कर्मचारी सरकारी शोषण के शिकार भीषण महगाई में आर्थिक बदहाली का जीवन जीने की विवश है। 

मांगे निम्नानुसार हैं:-
 1/ शासन नियमानुसार स्थाई वर्गीकरण के देय लाभ से वंचित दैनिक वेतन भोगी कर्मचारीयों को स्थाई वर्गीकृत घोषित करने एवं लापरवाह कार्यपालन यंत्री संधारण खंड भोपाल के विरुद्ध कार्रवाई करने, 
2/पदविभेदीकरण कर नीति अंतर्गत अस्थाई संवर्गीय कार्यभारित एवं संविदा पदों का जारी पद विभेदीकरण विभेदीकरण नीति की कंडिका 3 के प्रावधानानुसार नियमित संवर्ग पदों  पर परिवर्तन करने,
3/ विसंगतिपूर्ण कार्यभारत सेवा भर्ती नियमों  में अवैध रूप से पदोन्नति पदो को समाप्त कर, पदोन्नति पदों पर सीधी भर्ती करने संबंधी व्याप्त विसंगतियों का संशोधन, 
4/चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदोन्नति में नियम विरुद्ध सीपीसीटी की अनिवार्यता समाप्त कर पदोन्नति लाभ प्रदान किए जाने,
5/ पी एच ई विभाग भोपाल जोन के अधीनस्थ सेवारत रहे दैनिक वेतन भोगी सेवावधि हेतु देय उपादान भुगतान में भेदभाव की उच्चस्तरीय जांच एवं कार्रवाई।  करने हेतु पृथक पृथक ज्ञापन सौंपकर विभाग की मंत्री श्रीमती संपतीया उइके जी ने संगठन के ज्ञापन पत्र में उल्लेखित मांगों के त्वरित कार्रवाई निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर संगठन पदाधिकारी सर्वश्री देवीसिंह सनोडिया, कृष्णकांत मिश्रा, प्रणव खरे, दिनेश शिवहरे, बादशाह खान आदि कर्मचारी नेता उपस्थित थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!