भोपाल, 24 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत रिक्त पदों में वृद्धि के लिए प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के समर्थन में कांग्रेस के नेता श्री पीसी शर्मा ने बयान जारी किया है।
भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा से पूर्व विधायक एवं कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे कांग्रेस नेता श्री पीसी शर्मा ने X पर जारी अपने बयान में, लिखा है कि शिक्षक भर्ती-2025 में पद बढ़ाने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है। 21 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग है कि वर्ग-2 में प्रत्येक विषय में 3 हजार तथा वर्ग-3 में 25 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की जाए।
इस आंदोलन में ब्यावरा के नरेंद्र राजपूत जी पिछले 42 घंटों से पानी तक त्यागकर आमरण अनशन पर बैठे हैं। अपने भविष्य और अभ्यर्थियों के न्यायपूर्ण अधिकारों के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी है, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया। यह केवल अभ्यर्थियों का आंदोलन नहीं, बल्कि अपने भविष्य और न्याय के लिए उठी एकजुट आवाज है।
सरकार से मांग है कि अभ्यर्थियों की उचित मांगों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र भर्ती प्रक्रिया एवं पदवृद्धि पर ठोस निर्णय लिया जाए।
शिक्षा भर्ती-2025 में पद बढ़ाने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है।
— P. C. Sharma (@pcsharmainc) August 24, 2026
21 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग है कि वर्ग-2 में प्रत्येक विषय में 3 हजार तथा वर्ग-3 में 25 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की जाए।
इस आंदोलन… pic.twitter.com/UFT2X5laOR

