मध्य प्रदेश में तीन जिलों के फूड ऑफिसर्स सस्पेंड, 42 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

Updesh Awasthee
भोपाल, 11 अगस्त 2026
: महाराष्ट्र के अभियान का असर अब मध्य प्रदेश में दिखाई देने लगा है। महाराष्ट्र में नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ा अभियान चल रहा है जिसमें बड़े-बड़े करोड़पति और पावरफुल लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। पूरे देश में इसकी प्रशंसा हो रही है। मध्य प्रदेश में भी इसी प्रकार की कार्रवाई शुरू की गई है। लापरवाही करने वाले तीन जिलों के फूड ऑफिसर्स को सस्पेंड कर दिया गया है और 42 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिए गए हैं। 

अवनीश गुप्ता मुरैना, प्रीति राय सागर एवं राजेश राय पन्ना सस्पेंड

मंगलवार को आयुक्त/नियंत्रक खाद्य एवं सुरक्षा प्रशासन ने प्रदेशव्यापी अभियान की समीक्षा की। इस दौरान तीन खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवनीश गुप्ता मुरैना, प्रीति राय सागर एवं राजेश राय पन्ना को सौंपे गए कार्य में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं, विभिन्न जिलों के 42 उप संचालक/अभिहित अधिकारियों/खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को भी सिविल सेवा आचरण नियम अंतर्गत कारण बताओ नोटिस/ स्पष्टीकरण जारी किए गए हैं।

भोपाल में, पेट्रोल में पानी मामले की आज जांच नहीं की

भोपाल के 80 फीट रोड और जहांगीराबाद स्थित दो पेट्रोल पंप में सोमवार को हंगामा हुआ था। यहां के पेट्रोल में पानी मिला हुआ पाया गया था। इस पर ग्राहकों ने हंगामा कर दिया था। खाद्य विभाग ने दोनों ही पंप सील कर दिए हैं और मंगलवार को कार्रवाई करने जाने वाली थी, लेकिन जांच नहीं हुई। फूड कंट्रोलर चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि बुधवार को जांच करने के लिए टीम मौके पर भेजी जाएगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!