इंदौर, 1 अगस्त 2026: हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए नेता राकेश यादव ने आज सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी। उनका कहना है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के घर पर कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई जिसमें, नेताओं के बीच झगड़ा हो गया, बीच बचाव में जीतू पटवारी का कुर्ता फट गया। श्री राकेश यादव ने जीतू पटवारी के घर के CCTV कैमरे की रिकॉर्डिंग सार्वजनिक करने की मांग की है।
राकेश यादव ने घटना का पूरा विवरण दिया लेकिन लिखा कि पुष्टि नहीं हुई है
श्री राकेश यादव ने यह समाचार बड़ी चतुराई के साथ वायरल किया है। समाचार भी बताया है और यह भी कहा है कि इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पॉलिटिक्स में गॉसिप बड़ी चीज होती है। श्री राकेश यादव ने X पर जारी की गई एक पोस्ट में लिखा है कि, इंदौर में सोशल मीडिया तथा कांग्रेस के सूत्रों के हवाले से ऐसी चर्चाएँ सामने आ रही हैं कि आज सुबह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निवास पर आयोजित एक बैठक के दौरान कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक और विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई। सूत्रों के अनुसार बैठक में विधानसभा प्रभारी पिंटू जोशी, अमन बजाज, दीपू यादव, राजू भदोरिया, शैलेष गर्ग तथा शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे उपस्थित थे। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस एवं कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग हुआ। शहर अध्यक्ष चिंतामण चौकसे ने पिंटू जोशी को मारने के लिए कुर्सी तक उठाई। मौक़े पर दौड़ते भागते पहुंचे जीतू पटवारी ने बड़ी मुश्किल से बीच बचाव किया। एक गुट में पिंटू जोशी, अमन बजाज, दीपू यादव थे तो सामने चिंतामण चौकसे, राजू भदोरिया, शैलेश गर्ग थे। इस घटनाक्रम का समय सुबह 10 बजे का बताया जा रहा हैं।कांग्रेस के एक पूर्व प्रवक्ता ने एआईसीसी प्रभारी हरीश चौधरी को घटना से अवगत कराया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और पिंटू जोशी के बीच जूतमपैजार रोकने में पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी का कुर्ता फट गया।
दरअसल इस तरह की घटनाओं की कभी पुष्टि भी नहीं होती है, और यही कारण है कि, इस प्रकार के पॉलिटिकल गॉसिप चर्चा का केंद्र बन जाते हैं। कांग्रेस की बैठकों में नेताओं के बीच विवाद कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन यदि करने के लिए कुर्सी उठा ली गई है, तो फिर यह समाचार का विषय है। उम्मीद है श्री जीतू पटवारी जल्दी ही इस मामले को स्पष्ट कर देंगे।
----*कांग्रेस में जीतू पटवारी के निवास पर जूतमपैजार और अंतर्कलह चरम पर, नेतृत्व पर उठ रहे गंभीर सवाल
— Rakesh Singh Yadav (@RakeshSing71eo) August 1, 2026
🟥⬇️
इंदौर में सोशल मीडिया तथा कांग्रेस के सूत्रों के हवाले से ऐसी चर्चाएँ सामने आ रही हैं कि आज सुबह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निवास पर आयोजित एक बैठक के दौरान कांग्रेस… pic.twitter.com/J31xpO0R8R
सोशल मीडिया और कांग्रेस के सूत्रों में चल रहे दावे सही हैं,तो मध्यप्रदेश कांग्रेस की अंतर्कलह अब सार्वजनिक हो चुकी है।
— Rakesh Singh Yadav (@RakeshSing71eo) August 1, 2026
कांग्रेस नेतृत्व को इन चर्चाओं पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
असक्षम नेतृत्व एंव अनुशासनहीनता के कारण शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और पिंटू जोशी के बीच… pic.twitter.com/tpEzgsjRMN

.webp)