भोपाल, 1 अगस्त 2026: शहर में एक युवक की रहस्यमई मौत का मामला सामने आया है। पिता सरकारी अधिकारी, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में अटैच, मां सरकारी स्कूल में महिला शिक्षक, बेटा भी होनहार, IIT कानपुर से पास आउट, SSC की परीक्षा पास करके सरकारी नौकरी भी हासिल कर ली थी। 2 महीने बाद ज्वाइन करना था और आज अचानक शाहपुरा तालाब में उसकी डेड बॉडी मिली है।
प्रतिभाशाली युवक प्रियांशु जैन की संदिग्ध मौत
चूनाभट्टी थाना पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिजनों सहित संबंधित लोगों के बयान के आधार पर यह स्पष्ट किया जाएगा कि मामला आत्महत्या का है, दुर्घटना का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस ने बताया कि मृत युवक नाम प्रियांशु जैन उम्र 26 वर्ष है। उसके पिता सरकारी कर्मचारी हैं, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में अटैच है। मां सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं और प्रियांशु दोनों की इकलौती संतान था, लेकिन इसके कारण बिगड़ा हुआ नहीं था।
प्रियांशु जैन IIT कानपुर से पास आउट इंजीनियर था
प्रियांशु जैन IIT कानपुर से पास आउट इंजीनियर था। कुछ समय पहले ही कर्मचारी चयन आयोग द्वारा टैक्स असिस्टेंट के पद हेतु चयन परीक्षा का आयोजन किया गया था। प्रियांशु जैन ने फर्स्ट अटेम्प्ट में ही परीक्षा पास कर ली। नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई थी और प्रियांशु भी दो महीने बाद केंद्रीय नियुक्ति में जाने वाला था। पुलिस को पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे बंसल हॉस्पिटल के लिए निकला था। उसका इलाज चल रहा था, फॉलो अप के लिए गया था। दोपहर 1:30 बजे तक वापस नहीं लौटा। मोबाइल फोन भी रिसीव नहीं कर रहा था। पिता जब बंसल हॉस्पिटल पहुंचे तो पता चला कि प्रियांशु यहां पर आए ही नहीं था।
फिर पूरे शहर में तलाश शुरू की गई। तलाश के दौरान शाहपुरा तालाब के पास पर्यावरण परिसर रोड किनारे प्रियांशु की स्कूटी खड़ी मिली। आसपास मौजूद कुछ बच्चों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि एक युवक तालाब में उतरकर गहरे पानी की ओर चला गया था और बाद में डूब गया। बच्चों ने पानी के ऊपर उसकी टी-शर्ट दिखाई देने की भी बात कही। इसके बाद पिता ने स्थानीय मछुआरों की मदद से युवक को तालाब से बाहर निकलवाया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हालांकि प्रियांशु जैन के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और पुलिस को अब तक आत्महत्या के कारण का स्पष्ट पता भी नहीं चल पाया है। कुछ बच्चों की गवाही के आधार पर इस मामले को आत्महत्या का मामला मानकर बंद नहीं किया जा सकता। देखते हैं पुलिस की इन्वेस्टीगेशन, क्या खुलासा करती है।

.webp)