बीमार साध्वी उमा भारती की फसल, कृषि मंत्री काट रहे हैं: पॉलिटिक्स गजब है @ दतिया उपचुनाव

Updesh Awasthee
भोपाल, 7 अगस्त 2026:
परिवार में प्रॉपर्टी और राजनीति में क्रेडिट, ऐसी चीज जिसके लिए लोग अपनों से ही चीटिंग कर बैठते हैं। अब दतिया विधानसभा उपचुनाव की बात लीजिए। भाजपा चुनाव हार गई। हर नेता दुखी है और अगले चुनाव में कोई भी गलती नहीं करने का संकल्प ले रहा है लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की टीम एक अलग ही कैंपेन चला रही है। साध्वी उमा भारती के व्यक्तिगत प्रभाव वाले वसई क्षेत्र में रिकॉर्ड वोटिंग के लिए शिवराज सिंह चौहान की सिर्फ 40 मिनट की एक सभा को क्रेडिट दिया जा रहा है। मतलब ऐसे प्रेजेंट किया जा रहा है जैसे शिवराज सिंह ना हुए, अटल बिहारी वाजपेई से ज्यादा प्रभावशाली नेता हो गए। 

शिवराज सिंह की टीम क्या नॉरेटिव बना रही है

सोशल मीडिया पर प्रचार किया जा रहा है कि, दतिया विधानसभा की ज्यादातर क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी पराजित हुई लेकिन शिवराज सिंह चौहान की सभा के कारण मंडल क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को रिकॉर्ड वोट मिले हैं। मतलब यह मैसेज दिया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में, शिवराज सिंह चौहान, पूरी भारतीय जनता पार्टी से ज्यादा प्रभावशाली हैं। लोग उनके कहने पर वोट देते हैं। मतलब समझ रहे हो ना आप? लेकिन इसका एक दूसरा मतलब भी होता है, कि शिवराज सिंह चौहान ने, दतिया की जनता से भाजपा के पक्ष में वोट अपील नहीं की, इसलिए दतिया से बीजेपी हार गई। मतलब शिवराज सिंह को पता था कि उनकी अपील से वोट मिल सकते हैं लेकिन फिर भी उन्होंने अपील नहीं की। अपना महत्व दिखाने के लिए, पार्टी को हार जाने दिया? 

बसई में रिकॉर्ड वोटिंग की कहानी

बसई मंडल से भाजपा के पक्ष में रिकॉर्ड वोटिंग हुई, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। सन 2003 से लगातार बसई मंडल से भाजपा के पक्ष में एक तरफा वोटिंग होती आ रही है। हमेशा से यह कहा जाता है कि, दतिया में भाजपा की जीत का कारण बसई मंडल होता है। दरअसल बसई मंडल क्षेत्र, लोधी बाहुल्य क्षेत्र है। उमा भारती का यहां पर व्यक्तिगत प्रभाव है। इस इलाके में उनकी रिश्तेदारी है। शिवराज सिंह चौहान तो मुख्यमंत्री रहते हुए कभी बसई मंडल गए ही नहीं। लेकिन उमा भारती मुख्यमंत्री बनने से पहले और मुख्यमंत्री बनने के बाद जब भी टीकमगढ़ से दतिया के लिए गई, बसई होते हुए ही गई। बसई की हल्दी मेहंदी तक में उमा भारती की उपस्थिति हुआ करती थी। बसई से उनका रिश्ता इतना गहरा है कि, बसई में सीएम राइज स्कूल के लिए वह मुख्यमंत्री के घर में एक प्रकार से धरने पर बैठ गई थी। 2023 के चुनाव का लाभ उठाते हुए उन्होंने बसई को कॉलेज दिलवाया। उमा भारती के कारण ही बसई क्षेत्र को नगर पंचायत का दर्जा मिला। 

बसई से उमा भारती का भावनात्मक रिश्ता

दतिया विधानसभा उपचुनाव के दौरान उमा भारती का स्वास्थ्य खराब था। इसलिए वह स्वयं उपस्थित होकर जनसंपर्क नहीं कर पाई लेकिन उमा भारती ने सभी लोधी परिवारों में अपना संदेश व्यक्तिगत तौर पर भिजवाया। जब अपने परिवार के बीमार सदस्य की तरफ से कोई भावनात्मक संदेश आता है, तो उसका रिजल्ट बिल्कुल वैसा ही होता है जैसा वसई मंडल में दिखाई दिया। लोधी परिवारों ने केवल उमा भारती की अपील के कारण भाजपा के पक्ष में एक तरफ वोट किया। वह लोग जो वोटिंग के दिन अनुपस्थित रहने वाले थे, वोट नहीं डालने वाले थे। ऐसे लोग भी वोट डालने गए। यह बात कोई नेता नहीं बल्कि वसई मंडल के लोग कह रहे हैं। यही कारण रहकर बसई मंडल में भाजपा प्रत्याशी को 58% से अधिक वोट मिले। इसके बावजूद उमा भारती ने अपील की है कि, मैं अपने समर्थकों से यह अनुरोध करुंगी कि वह यह अभिमान ना पालें कि मेरी वजह से वोट बढे क्योंकि अंत में हम दतिया उपचुनाव हार ही गए जिससे मुझे बहुत आघात लगा।

वसई में व्यक्तिगत शिवराज सिंह के समर्थकों की संख्या 10 से ज्यादा नहीं?

शिवराज सिंह केवल आधे घंटे तक बसई में रुके। यहां उनका कोई रोड शो भी नहीं था। इस वीडियो में आपको देख सकते हैं। वसई में शिवराज सिंह चौहान के व्यक्तिगत समर्थकों की संख्या 10 से ज्यादा नहीं है। यह क्षेत्र उमा भारती के कारण भारतीय जनता पार्टी का क्षेत्र है और इसका क्रेडिट उमा भारती को ही दिया जाना चाहिए। 

ऐसे तो पार्टी के लोग काम करना बंद कर देंगे

वसई मंडल में श्री शिवराज सिंह चौहान का पूरा भाषण सुन लीजिए। उनको तो यह भी नहीं मालूम कि सरकार की तरफ से बसई को पिछले 15 सालों में क्या मिला है और अगले 15 सालों में क्या मिलने वाला है। शिवराज सिंह का प्रचार करने वालों को यह बात ध्यान में रखना चाहिए कि, प्रचार अभियान कभी ऐसा ना हो जो किसी दूसरे व्यक्ति को, साध्वी उमा भारती को, जिनका स्वास्थ्य खराब है, इतना हतोत्साहित कर दे की शिवराज सिंह चौहान जहां पर भी जाएं, पार्टी के लोग काम करना ही बंद कर दें। क्योंकि काम पार्टी के लोग करेंगे, और क्रेडिट शिवराज सिंह चौहान के भाषण को दिया जाएगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!