श्री राम के चित्रकूट में बाढ़, मंदाकिनी का रूद्र रूप, एयर फोर्स कर रही है रेस्क्यू

Updesh Awasthee
भोपाल, 29 अगस्त 2026:
मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित भगवान श्री राम के चित्रकूट में बाढ़ आ गई है। मंदाकिनी नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश वाले हिस्से में रामघाट-भरतघाट डूब गए हैं और करीब 400 दुकानें पानी में हैं। कई सड़कों पर नाव चल रही है। ऐसी ही हालत उत्तर प्रदेश के हिस्से वाले चित्रकूट की भी है। घरों-होटलों में फंसे लोगों को निकालने के लिए SDRF की टीमें जुटी हैं। मध्य प्रदेश सरकार के अनुरोध पर एयर फोर्स का रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। कोई बड़ी जनहानि तो नहीं हुई है लेकिन एक झटके में हजारों करोड रुपए की संपत्ति का नुकसान हो गया। 

सतना चित्रकूट में बाढ़ का प्रभाव

चित्रकूट में मंदाकिनी करीब 25-30 फीट ऊपर बह रही है। 
तेज बहाव में रामघाट का 300 मीटर लंबा पुल बह गया। 
नयागांव राजमहल तक पानी पहुंच गया है। 
कई घरों में पानी घुसने से लोग छतों पर बैठे हैं। उनका हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया जा रहा है। 
पिंडरा में सड़क का हिस्सा बहने से एक ट्रक पलट गया। 
पुलिस थाना परिसर और पेट्रोल पंप जलमग्न हैं।
सतना में गोरगी बांध फूटने से कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। 
सतना-चित्रकूट मार्ग 3 जगह बंद है। 
मझगवां और चितहरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर पानी भरने से 24 यात्री ट्रेनें और 20 मालगाड़ियां प्रभावित हुई हैं।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!