BHOPAL NEWS VIDEO: फेस्टिवल में चीनी और रसोई गैस के लिए लोन लेने बैंक पहुंची महिलाएं

Updesh Awasthee
भोपाल, 27 अगस्त 2026:
लोकतंत्र में अपने आक्रोश को एक्सप्रेस करने के लिए कई बार कुछ इनोवेटिव करना पड़ता है। ऐसा ही एक प्रोटेस्ट भोपाल में हुआ जब महिलाएं फेस्टिवल सीजन में मिठाई इत्यादि के लिए चीनी और रसोई गैस आदि सामग्री खरीदने के लिए बैंक से लोन लेने पहुंची। 

Bhopal Festival Twist: Women Reach Banks for Loans to Buy Sugar and Cooking Gas

इस प्रोटेस्ट को भोपाल की नरेला विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे कांग्रेस लीडर मनोज शुक्ला लीड कर रहे थे। महिलाएं भोपाल कोऑपरेटिव सेंट्रल बैंक की करोंद ब्रांच में पहुंची। यहां पर उन्होंने ब्रांच मैनेजर को एक डॉक्यूमेंट दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड करके जारी किया गया। वीडियो में महिलाओं द्वारा कहा जा रहा था कि महंगाई इतनी ज्यादा बढ़ गई है, की नियमित कमाई से त्योहार मनाना संभव नहीं है। इसलिए फेस्टिवल सीजन पर होने वाले खर्च की पूर्ति के लिए उनको लोन चाहिए। कांग्रेस लीडर मनोज शुक्ला ने स्वयं को महिलाओं के गारंटी के तौर पर प्रस्तुत किया। 

Bhopal News: Women Approach Banks for Loans to Purchase Sugar, Cooking Gas

कुल मिलाकर यह प्रोटेस्ट महंगाई के खिलाफ था। खास तौर पर चीनी और रसोई गैस की मूल्य वृद्धि के खिलाफ किया गया था। पिछले कुछ समय से भोपाल में E20 पेट्रोल को लेकर काफी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस मुद्दे से पब्लिक सेंटीमेंट भी जुड़ा हुआ है। हालत यह हो गए हैं कि यदि भारी बरसात में, इंजन में पानी चले जाने से भी किसी की गाड़ी बंद पड़ जाए तो वह इसके लिए E20 पेट्रोल को जिम्मेदार मानता है। फेस्टिवल में मिठास के लिए जिम्मेदार चीनी के दाम पिछले कुछ दिनों में लगभग दो गुने हो गए हैं। लोग इसके लिए भी E20 पेट्रोल को जिम्मेदार मान रहे हैं। लोगों का कहना है कि एक तरफ पेट्रोल के दाम कम नहीं हुए, दूसरी तरफ चीनी, रसोई गैस और दैनिक उपयोग की अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम काफी बढ़ गए हैं। चीनी सहित कई उत्पादों के नाम E20 के कारण बढ़ गए हैं। असलियत जो भी हो लेकिन पब्लिक सेंटीमेंट मोटर व्हीकल में गड़बड़ी और कम एवरेज के अलावा महंगाई के लिए भी E20 कोई जिम्मेदार मानता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!