भोपाल से गुना, शिवपुरी, ग्वालियर वाले रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज़: पहले से आरामदायक LHB रेक मिलेगा

Updesh Awasthee
भोपाल, 22 अगस्त 2024
: यात्रियों को अधिक सुविधाजनक एवं आधुनिक रेल यात्रा उपलब्ध कराने की दिशा में पश्चिम मध्य रेल द्वारा ट्रेन संख्या 12197/12198 भोपाल–ग्वालियर–भोपाल एक्सप्रेस के एक आईसीएफ रेक को एलएचबी रेक में परिवर्तित किया जा रहा है। यह परिवर्तन 25 अगस्त 2026 से प्रभावी होगा।

Good News for Bhopal-Guna-Shivpuri-Gwalior Rail Passengers: More Comfortable LHB Rake to Be Introduced

वर्तमान में इस ट्रेन के कुल 03 रेक हैं, जिनमें से 01 रेक को एलएचबी रेक में परिवर्तित किया जाएगा। शेष 02 रेक फिलहाल 21 आईसीएफ कोच की वर्तमान संरचना के साथ संचालित होते रहेंगे। ट्रेन संख्या 12197 भोपाल–ग्वालियर एक्सप्रेस तथा 12198 ग्वालियर–भोपाल एक्सप्रेस के एक रेक की वर्तमान कोच संरचना में 21 आईसीएफ कोच हैं। एलएचबी रेक में परिवर्तन के बाद इसकी संशोधित संरचना 18 एलएचबी कोच की होगी। संशोधित संरचना में एलएचबी प्रकार के कोच शामिल किए जाएंगे, जिससे यात्रियों को आधुनिक कोचों में यात्रा का लाभ मिलेगा। 

एलएचबी कोच संरचना- उक्त तिथि से एक रैक 12 सामान्य श्रेणी, 3 स्लीपर, 1 थर्ड एसी, 1 एलएसआरडी एवं 1 जनरेटरकार सहित कुल 18 कोच होंगें।  

यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेन की अद्यतन जानकारी रेलवे के अधिकृत यात्री सूचना माध्यमों से प्राप्त करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!