AIIMS BHOPAL whatsApp QR Code OPD एवं स्वास्थ्य सेवाओं की लिस्ट

Updesh Awasthee
भोपाल, 29 अगस्त 2026
: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भोपाल द्वारा आज से AIIMS Bhopal WhatsApp – Health Services शुरू कर दी गई है। मैनेजमेंट द्वारा इसके लिए QR Code जारी किया गया है। आपकी सुविधा एवं आपको किसी भी प्रकार की परेशानी के से बचने के लिए हम इस समाचार में एम्स भोपाल द्वारा जारी किया गया QR Code एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की लिस्ट दे रहे हैं। कृपया अधिक से अधिक शेयर कीजिए ताकि सभी लोग लाभान्वित हो और विश्वसनीयता भी बनी रहे। 

AIIMS Bhopal WhatsApp Number for Online OPD Doctor Booking and Other Health Services

एम्स भोपाल ने “एम्स भोपाल व्हाट्सऐप – स्वास्थ्य सेवाएं” शुरू की है। इसके माध्यम से मरीज व्हाट्सऐप पर ही कई जरूरी अस्पताल सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।
• मरीज घर बैठे AIIMS Bhopal OPD Appointment बुक कर सकेंगे।
• आभा पहचान संख्या बना या जोड़ सकेंगे।
• पैथोलॉजी लैब व अन्य जांच रिपोर्ट देख तथा डाउनलोड कर सकेंगे।
• अस्पताल से Leave Summary तथा अस्पताल द्वारा जारी जन्म और मृत्यु प्रमाण-पत्र भी व्हाट्सऐप के माध्यम से प्राप्त और डाउनलोड किए जा सकेंगे।
• OPD (बाह्य रोगी विभाग) और अन्य मरीज सेवा सुविधाओं की जानकारी भी व्हाट्सऐप पर उपलब्ध होगी। 
• उपलब्ध डिजिटल सेवाओं का लाभ चौबीसों घंटे और सातों दिन लिया जा सकेगा।
इस पहल से अनावश्यक अस्पताल आने, लंबी कतारों और प्रतीक्षा समय को कम करने तथा मरीजों के लिए सेवाओं को सरल, तेज, सुरक्षित और पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी। यह सेवा कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ) नरेन्द्र कोतवाल (रि) के निर्देशन में शुरू की गई है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!