NIOS शिक्षक भर्ती बल्ले बल्ले न्यूज़: भोपाल समाचार की खबर और अभ्यर्थियों के प्रदर्शन का असर, आदेश जारी

Updesh Awasthee
भोपाल, 23 जुलाई 2026:
प्राथमिक शिक्षक नियोजन 2026 में NIOS (राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान) से D.El.Ed. करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अभ्यर्थियों के निरंतर संघर्ष और मुख्यमंत्री सचिवालय की सक्रियता के बाद लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। 

भोपाल समाचार की खबर का बड़ा असर 

इस संवेदनशील मामले को सबसे पहले bhopalsamachar.com ने प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद यह पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया। (यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं) मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री के सचिवालय ने इसका संज्ञान लिया। इधर, बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया था। इसी दबाव और प्रशासनिक निर्देशों के चलते विभाग को झुकना पड़ा और आज यह नया आदेश जारी हुआ है। 

अब 24 से 26 जुलाई तक होगा विशेष सत्यापन 

DPI द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 18 से 21 जुलाई 2026 के बीच हुए दस्तावेज सत्यापन के दौरान कई अभ्यर्थियों ने वर्ष 2017-2019 की अवधि में NIOS से प्राप्त D.El.Ed. की अंकसूची प्रस्तुत की थी। चूंकि NIOS से यह कोर्स करने का प्रावधान केवल 'सेवारत' (In-service) अभ्यर्थियों के लिए ही था, इसलिए अब विभाग उनके पूर्व सेवा संबंधी अभिलेखों का सूक्ष्म परीक्षण करेगा। 

महत्वपूर्ण निर्देश और समय-सारणी:

सत्यापन की तिथि: 24 जुलाई से 26 जुलाई 2026 तक।
स्थान: सांदीपनि भवन (विज्ञान भवन), माध्यमिक शिक्षा मंडल परिसर, शिवाजी नगर, भोपाल।
अनिवार्य दस्तावेज: अभ्यर्थियों को अपने साथ पूर्व सेवा से संबंधित प्रमाण-पत्र और 100 रुपये के स्टाम्प पेपर पर संलग्न शपथ पत्र लेकर समिति के समक्ष उपस्थित होना होगा।

सभी अभ्यर्थियों को बधाई 

हम भोपाल समाचार के लोग, उन सभी अभ्यर्थियों को बधाई देते हैं जो व्हाट्सएप, टेलीग्राम और ईमेल के माध्यम से, इस लड़ाई में साथ देने के लिए हमारा आभार व्यक्त कर रहे हैं। हम क्षमा चाहते हैं कि सबको व्यक्तिगत रूप से रिप्लाई नहीं कर सकते। कृपया हमारे संदेश को व्यक्तिगत संदेश की मान्यता दीजिए। हम वचन देते हैं कि मध्य प्रदेश के हित में इस प्रकार की पत्रकारता निरंतर करते रहेंगे।

अभ्यर्थियों के लिए दिशा निर्देश 

​TRC पोर्टल पर प्राथमिक शिक्षक सेक्शन में जाकर आप NIOS D.El.Ed अभ्यर्थियों की सूची, 
समय-सारणी और शपथ पत्र प्रपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
​तिथि व समय: 24 से 26 जुलाई 2026।
​आवश्यक दस्तावेज़:
​पूर्व सेवा से संबंधित प्रमाण पत्र (निजी स्कूल का नियुक्ति आदेश/डाइस कोड/अनुभव प्रमाण पत्र अथवा अतिथि शिक्षक अनुभव)।
​₹100 के स्टाम्प पर भरा हुआ एवं सत्यापित शपथ पत्र (परिशिष्ट-एक)।
​NIOS D.El.Ed आवेदन पत्र।
​आधार कार्ड एवं सभी दस्तावेज़ों की स्वहस्ताक्षरित छायाप्रति।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!