भोपाल, 11 जुलाई 2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल से मुख्यमंत्री निवास में पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान दतिया इलेक्शन को लेकर फाइनल डिसीजन हो गया। अब इसी ट्रैक पर पूरी पार्टी काम करेगी।
Narottam Mishra Reaches CM House in Bhopal, Final Decision on Datia Bypoll Expected
बैठक में दतिया विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर यह तय हुआ कि पार्टी सर्वोपरि है और सभी कार्यकर्ता संगठन के निर्णय के साथ पूर्ण प्रतिबद्धता से खड़े हैं।
दतिया उपचुनाव के संबंध में कुछ कार्यकर्ताओं ने भावावेश में इस्तीफे दिए थे वो प्राप्त नहीं हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी संगठन ने तय किया है कि किसी भी कार्यकर्ता का इस्तीफा स्वीकार नहीं होगा।
सभी कार्यकर्ता पूर्ण एकजुटता, उत्साह और समर्पण के साथ पार्टी प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी को प्रचंड मतों से विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत से चुनाव प्रचार में जुटे। भाजपा दतिया उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से विजय दर्ज करेगी।

.webp)