MP IPS TRANSFER LIST 2026 Hindi - मध्य प्रदेश आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची

Updesh Awasthee
भोपाल, 03 जुलाई 2026
: मध्य प्रदेश शासन, गृह विभाग द्वारा आज भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के स्थानांतरण और नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। इस आदेश के तहत कुल 9 वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है, जबकि 2 अन्य अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल में श्री हरि नारायण चारी मिश्र को पुलिस मुख्यालय भोपाल में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र को भोपाल (ग्रामीण) जोन का काम दिया गया है। जिलों की बात करें तो शहडोल, शाजापुर और रेल इंदौर में नए पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति की गई है। साथ ही, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) श्री आदर्श कटियार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 

मध्य प्रदेश भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की स्थानांतरण सूची 

  • श्री हरि नारायण चारी मिश्र (2003): पुलिस महानिरीक्षक (SCRB) पुलिस मुख्यालय भोपाल से पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) पुलिस मुख्यालय भोपाल।
  • श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र (2006): पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) पुलिस मुख्यालय भोपाल से पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल (ग्रामीण) जोन।
  • श्री चंद्रशेखर सोलंकी (2006): पुलिस महानिरीक्षक, वि.स.बल, इन्दौर रेंज एवं पुलिस महानिरीक्षक, आर.पी.टी.सी. इन्दौर (अतिरिक्त प्रभार) से पुलिस महानिरीक्षक, नर्मदापुरम जोन, नर्मदापुरम।
  • श्री मिथिलेश शुक्ला (2006): पुलिस महानिरीक्षक, नर्मदापुरम जोन एवं पुलिस महानिरीक्षक, सागर जोन (अतिरिक्त प्रभार) से पुलिस महानिरीक्षक, सागर जोन, सागर।
  • सुश्री सिमाला प्रसाद (2011): उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल से उप पुलिस महानिरीक्षक, खरगोन रेंज, खरगोन।
  • श्री यशपाल सिंह राजपूत (2012): पुलिस अधीक्षक, जिला-शाजापुर से पुलिस अधीक्षक, रेल, इन्दौर।
  • श्री रामजी श्रीवास्तव (2013): पुलिस अधीक्षक, जिला-शाहडोल से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, म.प्र. पुलिस अकादमी, भौंरी, भोपाल।
  • श्री संजय कुमार अग्रवाल (2016): सहायक पुलिस महानिरीक्षक, म.प्र. पुलिस अकादमी, भौंरी, भोपाल से पुलिस अधीक्षक, जिला-शाहडोल।
  • श्रीमती प्रियंका शुक्ला (2019): सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल से पुलिस अधीक्षक, जिला-शाजापुर।

अतिरिक्त प्रभार और अन्य परिवर्तन:

श्री आदर्श कटियार (1992): अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) के साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, दूरसंचार, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार।
श्री अनुराग (2003): पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर (ग्रामीण) जोन के साथ पुलिस महानिरीक्षक वि.स.बल इन्दौर रेंज एवं आर.पी.टी.सी. इन्दौर का अतिरिक्त प्रभार।
श्री अरविंद तिवारी (2012): पुलिस अधीक्षक, रेल, इन्दौर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!