MP IPS TRANSFER LIST - दो जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले, जानिए दतिया का क्या हुआ

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 19 जुलाई 2026:
आज रविवार को छुट्टी के दिन मध्य प्रदेश शासन के गृह मंत्रालय की सचिव शिल्पा गुप्ता के द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी की गई है। इसमें दो जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले हैं। इस समाचार में हम आपको यह भी बताएंगे कि दतिया का क्या हुआ है। क्योंकि पिछले दिनों भाजपा नेता पंडित नरोत्तम मिश्रा ने भरे मंच से दतिया के पुलिस अधीक्षक को चेतावनी दी थी। 

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी:

श्री मनोहर सिंह मण्डलोई (भापुसे 2012): टीकमगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक से पुलिस मुख्यालय, भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) के पद पर पदस्थ किया गया है।
श्री सुधीर कुमार अग्रवाल (भापुसे 2016): श्योपुर के वर्तमान पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल को अब टीकमगढ़ जिले का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है।
श्री मोती उर रहमान (भापुसे 2018): रीवा में 9वीं वाहिनी, वि.स.बल. के सेनानी के रूप में कार्यरत श्री रहमान को श्योपुर जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) की कमान सौंपी गई है।

मतलब इस पूरी लिस्ट में मनोहर सिंह मण्डलोई को हेडक्वार्टर बुला लिया गया है और मोती उर रहमान को पावरफुल पोजीशन मिल गई है। जहां तक बात दतिया के पुलिस अधीक्षक श्री अमित खंडेलवाल की है तो, श्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा भरे मंच से उनको चेतावनी तो दी गई थी परंतु आदर्श आचरण संहिता के दौरान दतिया में 12 घंटे तक उपद्रव चला रहा इस बात की शिकायत किसी ने नहीं की। जब चुनाव आयोग को कोई शिकायती नहीं मिली है तो फिर वह कार्रवाई भी नहीं कर सकता है। क्योंकि दतिया में आदर्श आचरण संहिता लगी हुई है इसलिए मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!