शिक्षा मंत्री जी, अतिथि शिक्षकों को भी अतिथि विद्वानों की तरह ईएल, सीएल दे दीजिए - Khula Khat

Updesh Awasthee
माननीय स्कूल शिक्षा मंत्री जी
, अतिथि शिक्षकों को आज दिनांक तक अवकाश की पात्रता नहीं है। दूसरी तरफ 80 से 100 किमी दूर जाकर अध्यापन करवाना पड़ता है। कुछ साथी गंभीर रूप से बीमार हैं। कुछ अतिथि शिक्षक बीमारी की वजह से 1-2 दिन स्कूल नहीं जा पाते तो कुछ के साथ जल्दबाजी में दुर्घटना हो जाती हैं। 

इधर ई-अटेंडेंस अनिवार्य कर दी है। अब 6 घंटे विद्यालय में रहना अनिवार्य होगा। 90 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। अगर 90% से कम उपस्थिती तो अगले वर्ष विद्यालय में ज्वाइनिंग नहीं होती, चाहे परीक्षा परिणाम 90% से 100% ही क्यों न हो।  माननीय अतिथि शिक्षक भी इंसान हैं। इनका भी घर परिवार है। घर परिवार में आकस्मिक मृत्यु होने, गंभीर बीमार होने पर या घर परिवार में शादी होने पर विद्यालय जाने में असमर्थ रहते हैं। बुजुर्ग माता पिता की सेवा के लिए भी समय देना पड़ता है। पिछले वर्ष से ही सभी अतिथि शिक्षक ई अटेंडेंस लगा रहे हैं। अभी भी हमें ई अटेंडेंस कोई दिक्कत नहीं है। "कम से कम अन्य कर्मचारियों की भांति ई एल, सी एल (अवकाश ) की पात्रता देने के संबंध में आदेश जारी करवाने की कृपा करें"। उम्मीद है आप अतिथि शिक्षकों के साथ न्याय करेंगे।
रामलखन लोधी, जिला अध्यक्ष रायसेन 
आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ 

अस्वीकरण: खुला-खत एक ओपन प्लेटफार्म है। यहां मध्य प्रदेश के सभी जागरूक नागरिक सरकारी नीतियों की समीक्षा करते हैं। सुझाव देते हैं एवं समस्याओं की जानकारी देते हैं। पत्र लेखक के विचार उसके निजी होते हैं। यदि आपके पास भी है कुछ ऐसा जो मध्य प्रदेश के हित में हो, तो कृपया लिख भेजिए हमारा ई-पता है:- editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!