ग्वालियर, 12 जुलाई 2026: ग्वालियर दक्षिण के पूर्व विधायक और लोकसभा प्रत्याशी प्रवीण पाठक ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रदेश के लाखों बेरोजगार शिक्षक अभ्यर्थियों की मांगों को प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में रिक्त पदों की संख्या बढ़ाने का पुरजोर अनुरोध किया है।
Former MLA Praveen Pathak Writes to CM, Seeks More Posts in Teacher Recruitment
वर्ग-3 में 25,000 पदों की वृद्धि की मांग अपने पत्र में प्रवीण पाठक ने विशेष रूप से उल्लेख किया है कि प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2025 (वर्ग-3) में 25,000 पदों की वृद्धि की जाए। उन्होंने बताया कि पीड़ित और संघर्षशील अभ्यर्थियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर अपनी व्यथा सुनाई है, जिसके आधार पर उन्होंने यह मांग शासन के समक्ष रखी है। वर्ग-2 की द्वितीय काउंसलिंग पर भी जोर मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2024 (वर्ग-2) का भी जिक्र किया गया है। पाठक ने मांग की है कि द्वितीय काउंसलिंग के दौरान सभी विषयों के साथ-साथ सामाजिक विज्ञान विषय में विशेष रूप से पदों की संख्या बढ़ाई जाए।
युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की अपील पूर्व विधायक ने पत्र में तर्क दिया है कि पदों में वृद्धि करने से न केवल हजारों योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार मिलेगा, बल्कि उनके परिवारों को भी बड़ी राहत प्राप्त होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे इन बेरोजगार युवाओं की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करें और उन्हें उनका जायज हक देकर उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहभागी बनें। इस पत्र की एक प्रति प्रदेश के शिक्षा मंत्री को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजी गई है। यह पत्र 11 जुलाई 2026 को जारी किया गया है।

.webp)