आलीराजपुर, 12 जुलाई 2026: पुलिस ने सोने का चोरी का सोना खरीदने और उनके आभूषण बनाकर मासूम आदिवासियों को कच्चे बिल पर बेचने वाले सर्राफा व्यापारियों को गिरफ्तार किया है। तीनों जोबट के रहने वाले हैं। अभी यह पता करना बाकी है कि उन्होंने कुल मिलाकर चोरी का कितना सोना खरीदा और किस-किस को बेचा। पुलिस को यह भी पता की लगाना होगा कि, यह लोग केवल आलीराजपुर जिले में सक्रिय चोरों के संपर्क में थे या फिर आसपास के अन्य जिले और राज्यों के चोरों के संपर्क में भी थे। क्या यह चोरी की गोल्ड की तस्करी भी करते थे?
Alirajpur Jewellers Arrested for Allegedly Trading Stolen Gold; Buyers Asked to Stay Alert
दरअसल पुलिस ने उंडवा, खरखड़ी, कवठू और पुलिस लाइन बोरखड़ क्षेत्र में हुई चोरियों के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनके बयान के आधार पर सर्राफा व्यापारी दिव्यांशु पिता मनोज सोनार निवासी हनुमानगंज जोबट, लक्की पिता सुरेन्द्र चौहान निवासी जोबट और प्रेम उर्फ अमीष गोराना निवासी जोबट को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 16 लाख का माल बरामद किया गया जो चोरों द्वारा इनको दिया गया था। यह गोल्ड कोतवाली थाना क्षेत्र में रतनसिंह बामनिया निवासी बड़ाउंडवा, करमसिंह, करमाबाई, छतरा डावर, मनीष कनेश और डुमसिंह बामनिया निवासी उंडवा, इस प्रकार केवल छह लोगों के यहां से चोरी करके हासिल किया गया था।
तो कुल मिलाकर बात ऐसी है कि, यदि आपने भी ऐसे किसी सर्राफा व्यापारी से स्वर्ण आभूषण खरीदे हैं, जिसने आपको पक्का बिल नहीं दिया? यदि आप क्या आभूषणों पर हॉलमार्क नहीं है, तो कृपया सावधान हो जाए। इस बात की संभावना है कि वह चोरी के सोने से बने हुए स्वर्ण आभूषण हो सकते हैं। याद रखें भारतीय न्याय संहिता में चोरी का माल खरीदना और GST के तहत बिना टैक्स दिए माल खरीदना भी अपराध है। मतलब आप यह नहीं कह सकते कि हम क्या कर सकते हैं, हमको कैसे पता होगा कि सोना चोरी का था या नहीं। यदि आपने दुकानदार से पक्का बिल नहीं लिया है तो इसका मतलब, आप कम कीमत में चोरी का सोना खरीदते हैं।
आलीराजपुर जिले में सक्रिय चोर गिरोह के सदस्य
1. जितेन्द्र पिता अंतरसिंह चौहान निवासी फाटा पटेल फलिया, थाना नानपुर (गिरफ्तार)
2. मोहन पिता वालसिंह चौहान निवासी देहदला उंडली खोदरी फलिया, थाना जोबट (गिरफ्तार)
3. आयुष पिता राजू चौंगड़ निवासी भोरकुंडिया स्कूल फलिया, थाना राणापुर, हाल मुकाम कुक्षी (गिरफ्तार)
रमेश निवासी खुटाजा और एक अन्य साथी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
रिपोर्ट: नवीन सेन।

.webp)