INDORE के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क में भी पटवारी कनेक्शन?, नाना और मंत्री को पूछताछ के लिए बुलाया

Updesh Awasthee
इंदौर, 17 जुलाई 2026: 
वेयरहाउस कांड, जमीनों का मामला और झूठे आरोप लगाकर पैसा बनाने के आरोप के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी का नाम अब ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से भी जुड़ने की संभावना है। पुलिस ने इस बारे में जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी और उसके साथी सुमित मंत्री को पूछताछ के लिए बुलाया। इसके अलावा पटवारी नेटवर्क से जुड़े हुए एक अन्य व्यक्ति संजय कौशल के खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभी तक पुलिस यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि पटवारी नेटवर्क और जीतू पटवारी के बीच में कोई डायरेक्ट कनेक्शन है या नहीं लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना है कि, पटवारी नेटवर्क के जीतू पटवारी से मजबूत कनेक्शन के पुख्ता सबूत जुटाना के लिए बड़ी मेहनत की जा रही है।

पटवारी नेटवर्क के चार सदस्य गिरफ्तार?

पूछताछ के दौरान संजय कौशल ने पुलिस को बताया कि महू नाका स्थित सच्चिदानंद नगर निवासी मनीष पमनानी उसे AllPanX और Gradtex.com की ऑनलाइन बेटिंग लिंक उपलब्ध कराता था। इस खुलासे के बाद पुलिस मनीष पमनानी और उसके एक अन्य साथी की तलाश में जुट गई है। डीसीपी नरेंद्र रावत ने पूरे मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की है। गुरुवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी संजय कौशल, मनीष जादौन, दिनेश उर्फ लल्ला चौहान और प्रीतेश त्रिपाठी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां पुलिस ने उनसे पूछताछ के लिए रिमांड मांगा। बताया जा रहा है कि यह सभी पटवारी नेटवर्क से जुड़े हुए हैं।

मनीष पमनानी बताएगा नेटवर्क कितना बड़ा और कितना कारोबार

पुलिस को संदेह है कि मनीष पमनानी की गिरफ्तारी के बाद ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े कई अन्य नाम सामने आ सकते हैं। संजय कौशल ने पूछताछ में यह भी बताया कि जूनी इंदौर और भंवरकुआ क्षेत्र के कुछ बड़े सटोरिए भी क्रिकेट सट्टे की आईडी के जरिए उनके संपर्क में थे। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

डायरी की तलाश जिसमें लिखा है हिसाब

पूछताछ में संजय ने एक डायरी का भी जिक्र किया, जिसमें ऑनलाइन सट्टे के पूरे लेनदेन का रिकॉर्ड दर्ज होने की बात कही गई है। पुलिस अब उस डायरी की तलाश कर रही है। फिलहाल अधिकारियों ने डायरी में दर्ज नामों का खुलासा नहीं किया है।

नाना तो केवल खिलाड़ी है

जांच में यह जानकारी भी सामने आई है कि नाना पटवारी ऑनलाइन सट्टा एप के जरिए सट्टा खेलता था। हालांकि अब तक उसे इस संगठित सट्टा नेटवर्क में शामिल होने के पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले हैं। पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ भी सबूत जुटाए जा रहे हैं और जांच जारी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!