भोपाल, 14 जुलाई 2026: इंदौर से लेकर भोपाल तक 200 किलोमीटर की साइकिल यात्रा के लिए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी साइकिल पर सवार होकर निकल पड़े हैं। इंदौर में हजारों युवाओं को विदा करने के लिए आए। जब यह समाचार लिखा जा रहा है जीतू पटवारी की साइकिल देवास क्रॉस कर चुकी है।
Gen-Z Cyclothon: Thousands of Youth Gather to Flag Off Jitu Patwari, Hundreds of SUVs Join Rally
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत इंदौर से भोपाल तक साइकिल यात्रा कर रहे हैं। यह यात्रा दो दिन में भोपाल पहुंचेगी। शुरुआत में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, छात्र और युवा शामिल हुए, जबकि रास्ते में देवास, सीहोर और भोपाल जिले से भी लोग इस अभियान से जुड़ेंगे। देवास में जीतू पटवारी ने कहा- हमारी मांग है कि हर पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच हो। हर पेपर लीक के पीछे बीजेपी के ही माफिया क्यों होते हैं? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए।
पटवारी ने आगे कहा कि, राहुल गांधी ने छात्रों की आवाज और देश के भविष्य की सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। युवाओं और छात्रों की उसी आवाज के समर्थन में यह यात्रा निकाली जा रही है। हालांकि, यह मगरमच्छ की मोटी चमड़ी वाली सरकार है, इस पर शायद असर न पड़े, लेकिन जनता पर जरूर पड़ेगा और जनता बदलाव लाएगी। हमारी यह लड़ाई जारी रहेगी।

.webp)