भोपाल, 26 जुलाई 2026: शनिवार को सूर्यास्त के बाद जैसे ही रात 12:00 बजे तारीख बदली। शनिवार खत्म और रविवार शुरू हुआ। पुलिस ने इतवारा क्षेत्र में बड़ा ऑपरेशन किया। लगभग 200 की संख्या में पुलिस फोर्स ने 24 से ज्यादा घरों में एक साथ रेड डाली।
यह कार्रवाई डीसीपी जोन-3 आयुष गुप्ता के नेतृत्व में की जा रही थी। पुलिस ने दावा किया है कि, कार्रवाई के दौरान गांजा समेत बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद किए। पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में भी लिया है। रविवार को पूरे दिन भर इस मामले में डिटेल्स और अपडेट का इंतजार किया जाता रहा परंतु रात 9:00 बजे तक भोपाल पुलिस कमिश्नर द्वारा इस ऑपरेशन के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। केवल इतना बताया जा रहा है की कार्रवाई जारी है।

.webp)