भोपाल, 13 जुलाई 2026: कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभागवार लंबित समय-सीमा पत्रों, सीएम हेल्पलाइन, सीएस एवं सीएम मॉनिटरिंग के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
All Government Quarters in Bhopal to Be Verified Following Fresh Inspection Orders
बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के शासकीय क्वार्टस की प्रशासन एवं संपदा विभाग के अधिकारियों के संयुक्त दल से जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संयुक्त दल यह सुनिश्चित करे कि शासकीय आवासों में कोई अनधिकृत व्यक्ति निवासरत न हो। जांच उपरांत विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए तथा आवश्यकतानुसार नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी विभागों को जिले के विजन डॉक्यूमेंट के लिए अपने-अपने विभाग से संबंधित भावी योजनाओं, नवाचारों एवं विकासोन्मुखी प्रस्तावों की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे सुझाव शामिल किए जाएं, जो भविष्य में जिले के समग्र एवं सतत विकास को नई दिशा प्रदान करें।
समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने सीएस एवं सीएम मॉनिटरिंग के अंतर्गत लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं से जुड़े मामलों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से जनहित के मामलों में संवेदनशीलता, जवाबदेही एवं बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए। क्रमांक/659/050/विजय/अरुण शर्मा।

.webp)