अनूपपुर में गोबर गैस टैंक में गिरने से युवक की मौत

Updesh Awasthee
अनूपपुर, 25 जुलाई 2026:
जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। गोबर गैस टैंक की सफाई के दौरान एक युवक की टैंक में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सफाई के दौरान पैर फिसल गया था

मामला अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरवार का है, जहां 40 वर्षीय अजय राठौर गोबर गैस टैंक की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे टैंक के अंदर जा गिरे। बताया जा रहा है कि टैंक के भीतर मौजूद जहरीली गैस और दम घुटने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस इन्वेस्टिगेशन शुरू

घटना की सूचना मिलते ही जैतहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। शुरुआती तौर पर इसे हादसा माना जा रहा है, हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

मेडिकल ऑफिसर हिमांशु पांडेय का बयान

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!