भोपाल वालों की समस्याएं प्रियंक मिश्रा भी नहीं सुलझा पा रहे, जनसुनवाई का नतीजा शून्य

Updesh Awasthee
भोपाल, 09 जून 2026:
कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के समय में जनसुनवाई का जो ढर्रा बिगड़ा है तो अब तक नहीं सुधर पाया है। भोपाल कलेक्टर के पद पर प्रियंक मिश्रा के आने के बाद उम्मीद जगी थी परंतु मिश्रा सर भी भोपाल वालों की समस्याएं सुलझा नहीं पा रहे हैं। आज 192 शिकायतें आईं और एक का भी समाधान नहीं हुआ। 

Bhopal’s Problems Remain Unresolved, Even Priyank Mishra Struggles to Deliver Results Through Jan Sunwai

पहले ऐसा भी नहीं होता था परंतु अब होता है, आज मंगलवार को एक बार फिर कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने जिले से जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर के जनसंपर्क अधिकारी विजय/अवंतिका जायसवाल ने बताया कि, कलेक्टर महोदय ने जनसुनवाई में आए नागरिकों से 192 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर एडीएम श्री सुमित कुमार पांडेय, एसडीएम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने सबको आश्वासन दिया, अधिकारियों को निर्देश दिए

कलेक्टर श्री मिश्रा ने जनसुनवाई में आए हर एक आवेदक से धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशील रूख अपनाते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!