मध्य प्रदेश के 12 जिलों में में प्रशांत महासागर के दानव ने कहर बरपाया, करोड़ों का नुकसान

Updesh Awasthee
इंदौर, 1 जून 2026:
मध्य प्रदेश से 3500 किलोमीटर दूर स्थित प्रशांत महासागर से पैदा हुए विशाल दानव (सुपर एल नीनो) ने आज मध्य प्रदेश के 12 जिलों में गजब का कहर बरपाया। मध्य प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में 100 किलोमीटर की स्पीड से आंधी चली और पूरा शहर धूल से भर गया। आज के दिन आंधी और बारिश के कारण मध्य प्रदेश में लोगों का सैकड़ो करोड रुपए का नुकसान हुआ है। 

इंदौर की दर्जनों सड़क जाम हो गई, आंधी के कारण पेड़ गिर गए

इंदौर में आंधी के कारण वार्ड नंबर 20 में सरकारी स्कूल के पास तेज हवा से बिजली का पोल और पेड़ गिर पड़े। इससे एक कार को नुकसान पहुंचा। राऊ में बीच सड़क पर बड़ा होर्डिंग गिर गया। इससे दोनों तरफ का ट्रैफिक रुक गया।

महू में भंडारे का टेंट उड़ गया

महू में बायपास पर धूल भरी आंधी से ड्राइवरों को खासी परेशानी हुई। धार नाका इलाके में तेज हवा की वजह से पेड़ गिर गया। गोशाला में भागवत कथा समापन के दौरान भंडारे का टेंट उड़ गया। सामान भी बिखर गया।

देवास में एक परिवार के साथ लोग घायल

देवास में आंधी के चलते कई पेड़ गिर गए। खंभे झुकने से बिजली सप्लाई बंद हो गई। मकानों के टीनशेड उड़ गए। माता टेकरी की लाइटें क्षतिग्रस्त हो गईं। रूपा खेड़ी के पास मेरठी कांकड़ में दीवार गिरने से एक परिवार के सात लोग घायल हो गए। 

आगर-मालवा और शाजापुर में भारी नुकसान

आगर-मालवा में आंधी से हार्डवेयर दुकान का शटर उखड़ गया। शाजापुर के अकोदिया मंडी में खुले में रखी उपज पूरी तरह भीग गई। पोलाय खुर्द में सड़कों और गलियों में पानी भर गया। मक्सी के पास सिरोलिया गांव में बीएसएनएल का टावर टेढ़ा होकर झुक गया। 

सीहोर में शाम 4:00 बजे अंधेरा हो गया

सीहोर में शाम 4 बजे ही घने बादलों की वजह से अंधेरा छा गया। स्ट्रीट लाइट चालू करनी पड़ी। चाणक्यपुरी कॉलोनी में बिजली की डीपी से करंट लगने के चलते दो बकरियों की मौत हो गई। अमलाहा सोंडा में ओले भी गिरे।

राजगढ़ में 4000 क्विंटल गेहूं खराब

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में बारिश से मंडी परिसर में रखा करीब 4 हजार क्विंटल गेहूं भीग गया। नर्मदापुरम की सिवनी मालवा तहसील के ग्रामीण इलाकों में भी ओले गिरे। सतना, टीकमगढ़, गुना, बैतूल, राजगढ़ और शिवपुरी में कहीं धीमी, कहीं तेज बारिश हुई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!