भोपाल, 1 जून 2026: लोगों की शिकायत और भोपाल समाचार द्वारा वीडियो प्रसारित किए जाने के बाद कोलार लाइन की मरम्मत का काम शुरू होने जा रहा है। इसके कारण भोपाल शहर के 75 इलाकों में दो दिन तक नल से पानी नहीं आएगा। बताया गया है कि लाइन की मरम्मत का काम 2 जून सुबह 10:00 बजे से 3 जून सुबह 10:00 बजे तक चलेगा। इसका मतलब हुआ कि वाटर सप्लाई 4 जून को होगी। जिन इलाकों में वाटर सप्लाई नहीं होगी उनकी लिस्ट इस प्रकार है:-
Bhopal Faces Temporary Water Crisis as Supply Halted in 75 Areas
भोपाल नगर निगम जोन नंबर-3: नारियलखेड़ा, रेजीमेंट रोड, शाहजहांनाबाद, मुर्गी बाजार, रामनगर, रेशम केंद्र, पूर्वी और पश्चिमी निशातपुरा।
जोन-4 के चौकसे नगर, ग्रीन पार्क, इंदिरा सहायता नगर, डीआईजी बंगला, शांति नगर, सिंधी कॉलोनी, भोपाल टॉकीज, हमीदिया रोड, संगम टॉकीज आदि।
जोन-5 के अंतर्गत मोती मस्जिद, गिन्नौरी, इब्राहिमपुरा, बुधवारा, इतवारा, मंगलवारा, काली मंदिर, इस्लामपुरा, सेंट्रल लायब्रेरी, छावनी।
जोन-6 के अंतर्गत 1100 क्वाटर्स, शाहपुरा, त्रिलंगा, ई-7 अरेरा कॉलोनी, पंचशील नगर, श्याम नगर, 12 नंबर मल्टी आदि।
जोन-7 के तुलसी नगर, माता मंदिर, चक्की चौराहा, शिवाजी नगर आदि।
जोन-8 के अंतर्गत चार इमली, शिवाजी नगर, चूना भट्टी, कोलार बस्ती, दुर्गा नगर, पंपापुर, राहुल नगर बस्ती, राहुल नगर मल्टी, वैशाली नगर, सुरूचि नगर, निवेश नगर, नेहरू नगर, कोटरा सुल्तानाबाद, नया बसेरा, अंबेडकर नगर, गवर्मेंट क्वाटर्स कोटरा सुल्तानाबाद।
जोन-10 के अंतर्गत एमपी नगर जोन-2, शिवाजी नगर, अरेरा कालोनी, ई-1 से ई-7 तक, ईश्वर नगर, गुलमोहर जी-3, गुलमोहर कॉलोनी, लक्ष्मण नगर, भरत नगर, सांईबाबा बोर्ड, जनता क्वाटर्स आदि क्षेत्रों में जलप्रदाय बाधित रहेगा।

.webp)