MP Vocational Trainers Protest 2026: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में न्याय की गुहार मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 'समग्र शिक्षा अभियान' के तहत कार्यरत हजारों व्यावसायिक प्रशिक्षक (Vocational Trainers) अपने अधिकारों के लिए 29 जून 2026 से राजधानी भोपाल में अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं।
MP Vocational Trainers to Launch Indefinite Protest in Bhopal from June 29
नवीन व्यावसायिक शिक्षा-प्रशिक्षक महासंघ (NVETA) के तत्वावधान में आयोजित यह धरना प्रदर्शन भोपाल के आंबेडकर पार्क में प्रातः 10:00 बजे से निरंतर जारी रहेगा। "सम्मान, सुरक्षा और अधिकार - हमारा अधिकार" के उद्घोष के साथ ये प्रशिक्षक शासन-प्रशासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
Economic and Mental Exploitation: 10 वर्षों का संघर्ष और अल्प मानदेय
विगत 10 वर्षों से निरंतर अपनी सेवाएँ दे रहे ये प्रशिक्षक प्रदेश के युवाओं में कौशल विकास (Skill Development) कर 'आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश' के सपने को साकार कर रहे हैं, लेकिन बदले में उन्हें केवल आर्थिक और मानसिक शोषण ही मिला है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, Vocational Trainers Salary Hike Demand in MP का मुद्दा अब गरमा गया है क्योंकि जहाँ दिल्ली और हरियाणा जैसे राज्यों में वेतन ₹38,600 से अधिक है, वहीं मध्य प्रदेश के प्रशिक्षक आज भी मात्र ₹20,000 के अल्प मानदेय पर काम करने को मजबूर हैं। बिना किसी जॉब सुरक्षा और वैधानिक अवकाश के इन राष्ट्र निर्माताओं का भविष्य अंधकारमय बना हुआ है।
4-Point Demand Charter: सम्मानजनक वेतन और जॉब सुरक्षा की मांग
महासंघ ने सरकार के सामने अपनी 4-सूत्रीय न्यायोचित मांगें रखी हैं, जो उनके अस्तित्व की रक्षा के लिए अनिवार्य हैं:
सम्मानजनक वेतनवृद्धि: दिल्ली-हरियाणा की तर्ज पर वेतन में वृद्धि की जाए और 5% से 10% की वार्षिक वेतनवृद्धि (Annual Increment) लागू हो।
Statutory Leave Policy: श्रम नियमों के अधीन आकस्मिक अवकाश (CL), मेडिकल लीव और महिला प्रशिक्षकों के लिए सवैतनिक मातृत्व अवकाश (Paid Maternity Leave) तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।
12 माह की सेवा और Job Security: जब केंद्र सरकार पूरे 12 महीने का बजट आवंटित करती है, तो प्रशिक्षकों को पूर्ण जॉब सुरक्षा (Full Job Security) प्रदान की जाए।
स्थायी विभागीय कमेटी: समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु एक स्थायी विभागीय कमेटी का गठन हो।
Indefinite Protest at Ambedkar Park: आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार प्रशिक्षक
प्रशासन को बार-बार अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस निर्णय न लिए जाने के कारण, प्रशिक्षकों ने अब "Indefinite Protest at Ambedkar Park Bhopal" का रास्ता चुना है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह परमार और अन्य पदाधिकारियों ने मीडिया से अपील की है कि वे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में उनकी आवाज को सरकार के उच्च गलियारों तक पहुँचाएं। इस आंदोलन में प्रदेश भर के हजारों परिवार शामिल हो रहे हैं, जिनका लक्ष्य केवल अपने आत्मसम्मान और अधिकारों की रक्षा करना है।

.webp)